मंत्रालय ने खिलाड़ी रंजीता देवी द्वारा महिला हॉकी कोच महाराज किशन कौशिक पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाए जाने के बाद आंतरिक समिति गठित की है।
मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, "मंत्रालय ने मंत्रालय की यौन उत्पीड़न समिति को कौशिक के खिलाफ हाल के आरोपों की जांच करने का आदेश जारी किया है। यह समिति सर्वोच्च न्यायालय द्वारा विशाखा मामले में तय की गई प्रक्रिया का पालन करेगा।"
मंत्रालय ने कहा है कि समिति एचआई की जांच समिति की रिपोर्ट पर भी विचार करेगी।
बयान में कहा गया है, "एचआई द्वारा गठित जांच समिति की रिपोर्ट, जो कि अभी मंत्रालय को नहीं मिल पाई है, पर भी यह जांच समिति विचार करेगी।"
इस बीच मंत्रालय ने कहा कि भारोत्तोलन कोच रमेश मल्होत्रा को एनआईएस पटियाला स्थित राष्ट्रीय शिविर से हटा दिया जाएगा। सिडनी ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली कर्णम मल्लेश्वरी ने मल्होत्रा पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।