Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

वायु सेना के मानद ग्रुप कैप्टन बने तेंदुलकर (लीड-1)

एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि तेंदुलकर ने खेल के माध्यम से देश की जो सेवा की, उसके लिए वायु सेना ने उन्हें इस विशिष्ट सम्मान से नवाजने का फैसला किया।

अधिकारी ने कहा, " राष्ट्रपति, जो कि भारतीय सेनाओं की सर्वोच्च कमांडर हैं, ने वायु सेना की ओर से तेंदुलकर को ग्रुप-कैप्टन का मानद पद देने की अनुमति प्रदान कर दी है। वायु सेना ने इस संबंध में रक्षा मंत्रालय के सामने प्रस्ताव रखा था।"

वायु सेना के बयान में कहा गया है कि तेंदुलकर को 'अपनी उपलब्धियों के माध्यम से राष्ट्र की सेवा करने वाले विशिष्ट लोगों को दिए जाने वाले सम्मान के तहत तेंदुलकर को इस पद से सुशोभित किया गया है।'

वायु सेना का मानना है कि तेंदुलकर उसके लिए एक ब्रांड अंबेस्डर के तौर पर काम करेंगे और वायु सेना के साथ उनके इस संबंध के कारण युवा इसमें शामिल होने की ओर अग्रसर होंगे।

तेंदुलकर ने वायु सेना द्वारा दिए गए इस सम्मान को गर्व की बात बताया है। तेंदुलकर ने कहा, "मैं भारतीय वायु सेना को सैल्यूट करता हूं। उसने इस पद के माध्यम से मुझे सम्मान दिया है।"

इससे पहले, वायु सेना ने उद्योगपति विजयपत सिंघानिया को एअर कमोडोर पद से नवाजा था। सिंघानिया को 1990 में आयोजित 'फेडरेशन एअरोनाटिक्वे इंटरनेशनेल' एअर रेस में स्वर्ण पदक हासिल करने के लिए सम्मानित किया गया था।

सिंघानिया ने 24 दिनों तक चले उस एअर शो के दौरान 30,000 किलोमीटर दूरी तय की थी। दूसरी ओर, 37 वर्षीय तेंदुलकर ने अपने 21 वर्ष के अंतर्राष्ट्रीय करियर में क्रिकेट के अनेक रिकार्ड अपने नाम किए हैं।

तेंदुलकर के नाम सर्वाधिक टेस्ट (166 टेस्ट, 13448 रन) और एकदिवसीय रन (442 मैच, 17598 रन), सर्वाधिक शतक (टेस्ट-47 तथा एकदिवसीय-46) और एकदिवसीय मैचों में 200 रनों की नाबाद पारी खेलने का अनोखा कीर्तिमान दर्ज है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:39 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+