सायना की जीत पर कोच गोपीचंद की खुशी का ठिकाना नहीं
विश्व की तीसरी वरीयता प्राप्त सायना ने तीन सप्ताह के भीतर इंडोनेशियन ओपन के रूप में रविवार को लगातार तीसरी खिताबी जीत दर्ज की। सायना ने फाइनल में जापान की सायाको सातो को 21-19, 13-21, 21-11 से पराजित किया।
गोपीचंद ने सायना की इस सफलता को अतुलनीय और शानदार करार दिया है। हैदराबाद में बैडमिंटन अकादमी चलाने वाले भारत की राष्ट्रीय बैडमिंटन टीम के कोच गोपीचंद ने कहा कि इससे पहले उन्होंने किसी खिलाड़ी के खिताबी हैट्रिक की खबर नहीं सुनी थी।
गोपीचंद ने कहा, "यह जीत शानदार है। मैंने आज तक किसी खिलाड़ी को तीन सप्ताह में लगातार तीन खिताब जीतते नहीं देखा। सायना लगातार 15 मैच जीत चुकी हैं और यह एक महान उपलब्धि है। मैंने मैच के बाद उनसे बात की है। वह खुश हैं लेकिन थोड़ी थकी हुई हैं।"
गोपीचंद ने कहा कि सायना में जबरदस्त आत्मविश्वास और जीतने की ललक है। बकौल गोपीचंद, "सायना दबाव में भी बढ़िया खेलना जानती हैं। वह खुद से बहुत अधिक अपेक्षा रखती हैं। इसका कारण यह है कि उन्हें अपनी क्षमता, फिटनेस और मानसिक शक्ति पर भरोसा है। इसी की बदौलत वह इतने कम समय में इतनी ऊंचाई तक पहुंची हैं।"
गोपीचंद के मुताबिक सायना प्रत्येक टूर्नामेंट जीतना चाहती हैं और एक दिन शीर्ष पर पहुंचना चाहती हैं। गोपीचंद ने कहा, "सायना का मानना है कि वह जिन-जिन टूर्नामेंटों में खेलते हैं, उन्हें जीतने का लक्ष्य लेकर चलती हैं। आज वह विश्व की तीसरी वरीयता प्राप्त खिलाड़ीं हैं और एक दिन सर्वोच्च पर पहुंचना चाहती हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications