IPL 2018: धवन के सामने पस्त हुए राजस्थान रॉयल्स, सनराइजर्स ने 9 विकेट से हराया

धवन की धमाकेदार बल्लेबाजी
पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स 20 ओवर में मात्र 125 रन ही बनाए। टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन संजू सैमसन ने बनाए। वहीं जीत के लिए 26 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम की शुरुआत धमाकेदार रहीय़ शिखर धवन ने धमाकेदार पारी खेलते हुए 57 गेंदों में नाबाद 77 रन बनाए, जिसमें 13 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। धवन का साथ कप्तान केन विलियमसन ने दिया। केन ने 35 गेंदों में 36 रन बनाकर नाबाद रहे।
बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकाम रही राजस्थान
राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत अच्छी नही रही। पारी की शुरुआत अजिंक्य रहाणे और डार्सी शॉर्ट ने की, लेकिन टीम अपना विकेट बचाने में नाकमियाब रही। पहले ही ओवर में डार्सी शॉर्ट का विकेट गिरा। चौथे ओवर में रहाणे अपना विकेट खो बैठे। नौंवे ओवर में आईपीएल के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बेन स्टोक्स आउट हो गए। बेन ने मात्र 5 रन बनाए। राजस्थान की टीम लगातार विकेट खोती रही।
पारी के 14वें ओवर में राजस्थान के दो विकेट गिर गए। राहुल त्रिपाठी 17 रन बनाकर और संजू सैमसन 49 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद एक एक करके राजस्थान के विकेट गिरते चले गए और टीम 6 विकेट खोकर मात्र 97 रन ही बना सकी। पारी संभलती उससे पहले श्रेयस गोपाल और जयदेव उनादकट एक के बाद एक कर आउट हो गए और टीम 20 ओवरों में मात्र 125 रन बना सकी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
