थाईलैंड ओपनः मलेशियाई स्टार को हराकर पीवी सिंधु ने सेमीफाइनल में बनाई जगह
नई दिल्ली। स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए शुक्रवार को पहली बार थाईलैंड ओपन वर्ल्ड टूर सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला सिंगल्स सेमीफाइनल में जगह बना ली है। इस मुकाबले में सिंधु ने दुनिया की 35वें नंबर की खिलाड़ी मलेशिया की सोनिया चेह को 21-17, 21-13 से शिकस्त दी। ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाली पीवी सिंधु इस टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती पेश करने वाली एकमात्र खिलाड़ी रह गई हैं।
3,50,000 डॉलर इनामी राशि वाले इस टूर्नामेंट में दुनिया की तीसरे नंबर की खिलाड़ी सिंधु का सामना अब इंडोनेशिया की ग्रेगोरिया मरिस्का तुनजुंग से होगा। तुनजुंग ने अपने क्वार्टर फाइनल मैच में कनाडा की मिशेल ली को सीधे गेमों में 21-17, 21-8 से हराकर अंतिम चार में कदम रखा। गौरतलब हो कि सिंधु अगर इस टूर्नामेंट को जीतती हैं, तो वह ये उपलब्धि हासिल करने वाली वाली दूसरी भारतीय महिला खिलाड़ी बन जाएंगी। इससे पहले 2012 में सायना नेहवाल ने इसमें मुकाबले को जीतने में सफलता पाई थी।
ऐसे हुआ मुकाबलाः इस मुकाबले की शुरुआत में सिंधु ने खेल की शुरुआत में गलतियां कीं जिसका फायदा उठाते हुए सोनिया ने पहले गेम में पहले इंटरवल तक 11-7 की बढ़त बना ली। हालांकि ब्रेक के बाद सिंधु ने जोरदार वापसी की और आक्रामक खेल से मलेशियाई खिलाड़ी पर दबाव बनाना शुरू किया और चार गेम प्वाइंट हासिल किए. सोनिया ने एक गेम प्वाइंट बचाया जिसके बाद सिंधु ने स्मैश मारते हुए पहला गेम अपने नाम कर लिया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
