34वें राष्ट्रीय खेल : रांची समेत 3 शहरों में होंगे 33 खेल
राजधानी रांची के अलावा धनबाद और जमशेदपुर में भी कई खेलों का आयोजन किया जाएगा। रांची में ही उद्घाटन और समापन समारोह होंगे।
झारखंड ओलंपिक संघ (जेओए) के प्रवक्ता तथा कोषाध्यक्ष मधुकांत पाठक ने बताया कि उद्घाटन और समापन समारोह के लिए राष्ट्रपति प्रतिभा देवीसिंह पाटिल और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को आमंत्रित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
जेओए के प्रशासनिक सचिव जयकुमार सिन्हा ने गुरुवार को आईएएनएस को बताया कि धनबाद में कुल छह खेलों का आयोजन किया जाएगा। इनमें ट्राईथलॉन, नेटबॉल, स्क्वॉश, रोइंग, सपक टकरा (बालीबॉल का दूसरा रूप जिसमें गेंद हाथ की बजाय पैर से संभाली जाती है) तथा क्याकिंग व कैनोइंग शामिल हैं।
सिन्हा ने बताया कि लौह नगरी के रूप में विख्यात जमशेदपुर में हैंडबॉल, तीरंदाजी, महिला फुटबाल तथा मुक्केबाजी स्पर्धाएं आयोजित होंगी। इसके अलावा बाकी बची सभी 23 स्पर्धाएं रांची में तैयार किए जा रहे विभिन्न स्टेडियमों में होंगी।
प्रदर्शनी खेलों के विषय में सिन्हा ने बताया कि अगामी 12 जनवरी को राष्ट्रीय खेलों के प्रतियोगिता निदेशकों की बैठक होने वाली है जिसमें इन खेलों के नाम तय किए जाएंगे। हालांकि उन्होंने बताया कि बेसबॉल, सॉफ्ट हॉकी तथा रोलर स्केटिंग को इसमें जगह मिलना तय माना जा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications