ICC ने मिताली से पूछा- कभी किसी सट्टेबाज ने किया है संपर्क, दिया दो टूक जवाब
नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज आईसीसी के विशेष आमंत्रण पर पांच दिवसीय बैठक के लिए बैठक में आईं थी। इस दौरान बैठक में उनसे पूछा गया कि क्या उनसे कभी किसी सट्टेबाज ने मैच फिक्स करने के लिए संपर्क किया है। आईसीसी की इस बैठक में महिला क्रिकेट के बारे में भी चर्चा हुई। इसी चर्चा के दौरान मिताली राज से एक अधिकारी ने उनसे यह सवाल पूछा था, जिसके जवाब में मिताली राज ने कहा कि नहीं अब तक उनसे किसी भी ने इस तरह की बात को लेकर संपर्क नहीं किया है।
मिताली राज ने इस अवसर पर महिला क्रिकेट के बारे में अपने विचाक व्यक्त करते हुए महिला क्रिकेट के प्रति लोगों के मन में आए बदलावों के बारे में भी चर्चा की मिताली ने बताया कि जब उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी उस वक्त उन्हें कोई नहीं पहचानता था लेकिन आज उन्हें हर कोई पहचानता है। पिछले विश्वकप की चर्चा करते हुए मिताली ने बताया कि उनकी टीम ने विश्वकप में जिस तरह का प्रदर्शन किया था उससे लोग महिला क्रिकेट को महत्व देने लगे हैं। उन्होंने कहा कि यह महिला क्रिकेट के लिए एक टर्निंग प्वाइंट साबित होगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
