फीफा विश्व कप : अब तक 10 लाख लोग दक्षिण अफ्रीका पहुंचे
समाचार पत्र 'स्पोर्ट्स24' के मुताबिक दक्षिण अफ्रीकी गृह मामलों के विभाग ने कहा है कि विश्व कप के सेमीफाइनल दौर में पहुंचने के साथ विदेशी पर्यटकों की संख्या में तेजी से वृद्धि होगी। विश्व कप का फाइनल 11 जुलाई को खेला जाना है।
पत्र ने 'मूवमेंट कंट्रोल सिस्टम' (एमसीएस) द्वारा जारी आंकड़ों का हवाला देते हुए लिखा है कि अब तक कुल 10 लाख 20 हजार 321 विदेशी पर्यटक विश्व कप के लिए दक्षिण अफ्रीका का दौरा कर चुके हैं।
दक्षिण अफ्रीका पहुंचने वाले विदेशी पर्यटकों में सर्वाधिक संख्या जिंबाब्वे, मोजाम्बिक, स्वाजीलैंड, बोत्सवाना, मालावी और जाम्बिया के लोगों की है। ब्रिटेन, अमेरिका, जर्मनी, आस्ट्रेलिया, ब्राजील और मैक्सिको के पर्यटक इस सूची में इसके बाद आते हैं।
विश्व कप के सेमीफाइनल में हॉलैंड, उरुग्वे, जर्मनी और स्पेन की टीमें पहुंच चुकी हैं। सेमीफाइनल मुकाबले मंगलवार और बुधवार को खेले जाने हैं और इस लिहाज से इस दौरान इन चार देशों के पर्यटकों के भारी संख्या में दक्षिण अफ्रीका पहुंचने की उम्मीद जताई गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications