For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

जर्मन फुटबॉलर के समर्थन में उतरीं सानिया मिर्जा, ट्वीट कर कही ये बड़ी बात

नई दिल्ली। भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने जर्मनी के फुटबॉल खिलाड़ी मेसुत ओजिल का समर्थन करते हुए ट्वीट किया है। ओजिल द्वारा उठाए गए नस्लभेद के मुद्दे पर सानिया ने कहा कि इस किस्म के रवैये को किसी भी तरह से स्वीकारा नहीं जा सकता, वर्तमान से लेकर भविष्य में नस्लीय भेदभाव की कोई जगह नहीं है।
सानिया मिर्जा ने सोमवार को अपने ट्विटर हैंडल पर ओजिल के फेसबुक पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा है। 'एक खिलाड़ी के तौर पर ये चीजें सुन सबसे निराशाजनक होता है। उससे भी ज्यादा एक इंसान के तौर पर ये सुनना दुखदायी है। आपकी (ओजिल) एक बात बिलकुल ठीक है कि Racism (नस्लभेद) किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता चाहे कोई भी परिस्थिति हो। अगर ये सब कुछ सही है तो बेहद दुखद है।'

क्या है विवाद

जर्मनी के स्टार फुटबॉलर मेसुत ओजिल की एक तस्वीर सामने आई जिसके बाद उनकी कड़ी आलोचना की जाने लगी।उस तस्वीर में वह तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तायिप एर्डोगन के साथ नजर आ रहे हैं। दो महीने पहले लंदन में हुई मुलाकात की इस तस्वीर में एर्डोग के साथ ओजिल और मैनचेस्टर युनाइटेड के इके गुंडोगन भी हैं।
इस विवाद के बाद आर्सेनल के इस स्टार खिलाड़ी ने कई ट्वीट करने के बाद फुटबॉल को अलविदा कह दिया।जर्मनी के कुछ नेताओं ने ओजिल और गुंडोगन की देश के प्रति वफादारी को लेकर सवाल उठाए हैं।इसस आहत ओजिल ने यह कदम उठाया। ओजिल ने अपनी सफाई में कहा कि 'इस फोटो के पीछे कोई राजनीतिक मंशा नहीं थी। मैं अपने पूर्वजों के देश के शीर्ष नेता के प्रति सम्मान व्यक्त कर रहा था।'

फुटबॉल संघ का नस्लभेद से इंकार

जर्मनी के फुटबॉल संघ ने नस्लभेद के आरोपों से इंकार करते हुए सारे आरोपों को सिरे से नकार दिया है। फुटबॉल संघ का कहना है कि "हमें ओजिल के जाने का दुख है।हम किसी भी प्रकार के नस्लभेद से नहीं जुड़े हैं।
बता दें कि इस साल विश्वकप में जर्मनी की टीम अपने अंतिम ग्रुप मैच में दक्षिण कोरिया के हाथों 0-2 से हारकर प्रतियोगिता से बाहर हो गई थी।

Story first published: Tuesday, July 24, 2018, 11:38 [IST]
Other articles published on Jul 24, 2018
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+