आईपीएल : दिल्ली ने बंगलौर के समक्ष रखा 135 रनों का लक्ष्य (लीड-4)
दिल्ली डेयरडेविल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में सात विकेटों के नुकसान पर 134 रन बनाए। दिल्ली की ओर से दिनेश कार्तिक (31), गंभीर (27), डिविलियर्स (28) ही बेहतर बल्लेबाजी कर सके।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की टीम के लिए गौतम गंभीर और सहवाग ने पारी की शुरुआत की। एक रन के योग पर सहवाग के रूप में दिल्ली का पहला विकेट गिरा। वह अपना खाता भी नहीं खोल पाए थे। प्रवीण कुमार ने उन्हें आउट किया।
सहवाग के आउट होने के बाद मिथुन मिन्हास गंभीर का साथ देने आए लेकिन प्रवीण कुमार की अगली ही गेंद पर वह भी चलते बने। प्रवीण कुमार ने दो ओवरों में 13 रन देकर दिल्ली के दोनों खिलाड़ियों को चलता किया।
कुल 37 रनों के योग पर गंभीर के रूप में दिल्ली का तीसरा विकेट गिरा। 19 गेंदों में तीन चौकों व एक छक्के की मदद से उन्होंने 27 रन बनाए। उन्हें जैक कालिस ने आउट किया।
ए. बी. डिविलियर्स के रूप में कुल 65 के योग पर दिल्ली का चौथा विकेट गिरा। उन्होंने 29 गेंदों पर 28 रन बनाए। डिविलियर्स के स्थान पर बल्लेबाजी करने आए ए. बी. मैकडोनाल्ड भी तीन रन के निजी योग पर चलते बने। उन्हें अनिल कुंबले ने आउट किया।
बंगलौर के लिए यह मैच करो या मरो की स्थिति वाला है। अंक तालिका में वह 12 अंकों और नकारात्मक रन औसत के साथ छठे स्थान पर है। बंगलौर टीम यदि यह मैच हार जाती है तो उसके सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावना क्षीण हो जाएगी। दिल्ली पहले ही सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का कर चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications