अपने खिलाड़ियों को आईपीएल में खेलने से नहीं रोकेगा आस्ट्रेलिया
'फॉक्स स्पोर्ट्स' के मुताबिक ऐसा माना जा रहा था कि कई प्रमुख खिलाड़ियों के चोटिल होने के कारण सीए इस वर्ष अपने खिलाड़ियों को आईपीएल में खेलने की इजाजत नहीं देगा लेकिन उसने 10 अप्रैल से शुरू हो रहे आईपीएल में उन्हें खेलने की इजाजत दे दी है।
आस्ट्रेलिया के कई दिग्गज खिलाड़ी इन दिनों चोट के कारण टीम से बाहर चल रहे हैं। आने वाले दिनों में से कई महत्वपूर्ण दौरे करने हैं और यही कारण है कि वह अपने और किसी खिलाड़ी को आईपीएल की आपाधापी में नहीं उलझाना चाहता था।
इन दिनों तेज गेंदबाज ब्रेट ली जहां टखने की चोट से परेशान चल रहे हैं, वहीं हरफनमौला एंड्रयू सायमंड्स घुटने की चोट के कारण टीम से बाहर हैं।
हरफनमौला शेन वॉटसन कमर की चोट के कारण हालिया श्रृंखला में नहीं खेल सके और तेज गेंदबाज पीटर सिडल पैर की चोट के कारण ट्वेंटी-20 श्रृंखला से दूर रहे।
सीए ने कुछ दिनों पहले साफ किया था कि उसके लिए इस साल इंग्लैंड के साथ होने वाली एशेज श्रृंखला सबसे महत्वपूर्ण है और इसी के लिए वह अपने खिलाड़ियों को आईपीएल में खेलने से रोक सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications