Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आईसीसी ने जारी किया महिला टी-20 विश्वकप का शेड्यूल, न्यूजीलैंड के साथ भारत का पहला मुकाबला

नई दिल्ली। पूरी दुनिया में सफलता का झंडा गाड़ चुकी भारतीय महिला क्रिकेट टीम इसी साल होने वाले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) महिला टी-20 विश्व कप में पहले मुकाबले में न्यू जीलैंड के सामने उतरेगी। गौरतलब हो कि आईसीसी ने सोमवार को एक बयान जारी कर इस बात की जानकार दी। यह विश्व कप वेस्ट इंडीज में 9 से 24 नवंबर के बीच खेला जाएगा। पहले दिन भारत और न्यू जीलैंड के अलावा आस्ट्रेलिया, पाकिस्तान और मेजबान वेस्ट इंडीज भी मैदान पर उतरेगी। वहीं 11 नवंबर को अपने दूसरे मैच में भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी।ऐसा पहली बार हो रहा है कि महिला टी-20 विश्व कप अकेले आयोजित किया जा रहा हो। 2016 में इसे भारत में पुरुषों के टी-20 विश्व कप के साथ आयोजित किया गया था, जहां वेस्ट इंडीज की महिला टीम ने खिताब अपने नाम किया था। यह विश्व कप गयाना, सेंट लूसिया, एंटीगा एवं बार्बुडा में आयोजित किया जाएगा। इस विश्व कप में निर्णय समीक्षा प्रणाली (डीआरएस) का भी उपयोग किया जाएगा।

ये है स्थितिः इस विश्व कप में कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं जिसमें तीन बार की विजेता ऑस्ट्रेलिया, भारत, न्यू जीलैंड, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, श्री लंका और मौजूदा विजेता वेस्ट इंडीज हैं, जबकि दो टीमें क्वॉलीफायर से इस टूर्नामेंट में आएंगी। ग्रुप-ए में इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, श्री लंका और एक क्वॉलीफायर से आने वाली टीम को रखा गया है। वहीं ग्रुप-बी में भारत, न्यू जीलैंड, पाकिस्तान और क्वॉलीफायर से आने वाली दूसरी टीम को रखा गया है। बांग्लादेश, आयरलैंड, नीदरलैंडस, पापुआ न्यू गिनी, स्कॉटलैंड, थाईलैंड, यूगांडा और संयुक्त अरब अमीरात की टीमें क्वॉलीफायर टूर्नामेंट खेलेंगी।

आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप की निदेशक जेनिफर नेरो ने कहा, 'पूरे विश्व में वेस्टइंडीज खेल के लिए शानदार जगहों में से एक है क्योंकि यहां खेल, मनोरंजन और संस्कृति है। मैं प्रशंसकों से उम्मीद करती हूं कि वे यहां आकर सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों का मैच देखें।' भारतीय टी-20 टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने एक बयान में कहा, 'कार्यक्रम की घोषणा होने से तैयारी शुरू करने का वक्त आ गया है। हम वेस्ट इंडीज में खेलने को तैयार हैं।

Story first published: Tuesday, June 26, 2018, 11:56 [IST]
Other articles published on Jun 26, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+