मोदी ने तत्कालीन चेयरमैन कहे जाने पर आपत्ति जताई
श्रीनिवासन ने बहुराष्ट्रीय कंपनी-प्रॉक्टर एंड गैम्बल के पूर्व अध्यक्ष भरत पटेल को आईपीएल के कार्यकारी अध्यक्ष चिरायु अमीन का सलाहकार नियुक्त करने की घोषणा के दौरान मोदी को तत्कालीन चेयरमैन कहा था।
मोदी ने श्रीनिवासन को भेजे ईमेल में कहा, "मैं अब भी आईपीएल का चेयरमैन और कमिश्नर हूं। मैं कुछ समय के लिए निलंबित किया गया हूं। मैं आपसे आग्रह करता हूं कि इस संबंध में मीडिया को तत्काल स्पष्टीकरण जारी किया जाए।"
आईपीएल के कार्यकारी कमिश्नर चिरायु अमीन को ललित मोदी के निलंबन के बाद आईपीएल का कार्यभार सौंपा गया है।
ऐसा माना जा रहा है कि आईपीएल को लेकर जारी विवाद के खत्म होने के बाद गवर्निंग काउंसिल पटेल की जिम्मेदारियों का विस्तार करेगी।
आईपीएल ने वर्ष 2008 में ही सुंदर रमन को अपना मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया था, लेकिन मोदी के रहते वह अपने पद की प्रतिष्ठा के साथ न्याय नहीं कर पाए।
पटेल मार्च 2009 तक प्रॉक्टर एंड गैम्बल के अध्यक्ष थे। मौजूदा समय में वह इंडियन सोसाइटी ऑफ एडवर्टाइजर्स के अध्यक्ष हैं। साथ ही वह फेडरेशन ऑफ इंडियन चैम्बर्स ऑफ कामर्स (फिक्की) से भी जुड़े हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications