फीफा विश्व कप : अगले मैचो में नहीं खेल सकेंगे 6 खिलाड़ी
शुक्रवार को खेले जाने वाले ग्रुप मुकाबलों में नहीं खेल पाने वाले खिलाड़ियों में स्विट्जरलैंड के वेलोन बेहरामी और ब्राजील के काका प्रमुख हैं। बेहरामी को लाल कार्ड दिखाया गया था जबकि काका को दो पीले कार्ड दिखाए जाने के परिणामस्वरूप लाल कार्ड दिखाया गया है।
चिली के खिलाड़ी कार्लोस कारमोना और इसी दक्षिण अमेरिकी देश के खिलाड़ी मैतियास फर्नादेज भी नहीं खेल पाएंगे। इन दो खिलाड़ियों को अब तक दो मौकों पर पीला कार्ड दिखाया जा चुका है।
शुक्रवार को ब्राजील को जहां पुर्तगाल से भिड़ना है वहीं चिली की टीम शनिवार को अपने आखिरी ग्रुप मुकाबले में स्पेन के सामने होगी।
इसके अलावा दो खिलाड़ी ऐसे भी हैं, जो अपनी टीमों के अंतिम-16 में पहुंचने के बाद भी अगले मैच में नहीं खेल पाएंगे। स्लोवाकिया के खिलाड़ी डेनो स्ट्रबा और पराग्वे के खिलाड़ी विक्टर कासेरेस को दो मौकों पर पीला कार्ड दिखाए जाने के कारण अगले मैचों से दूर रहना होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications