For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

FIFA World Cup 2018: वो तीन टीमें जो पूरी दुनिया को कर सकती हैं हैरान


नई दिल्ली। दुनिया भर के केल प्रशंसकों की नजर अब 14 जून से शुरू हो रहे फीफा विश्वकप पर है। इस महा मुकाबले को शुरू होने में अब कुछ दिन ही शेष हैं। रूस में शुरू होने जा रहे दुनिया के सबसे मशहूर खेल में डिफेंडिंग चैंपियन जर्मनी स्पेन, ब्राजील और फ्रांस जैसी सरीखी टीमों को बहुत मजबूत माना जा रहा है, लेकिन यह मुकाबला इतना आसान नहीं होगा। ऐसे में इन सभी मडजबूत टीमों ने अपने खिलाड़ियों पर खूब पैसा खर्च किया है लेकिन कुछ ऐसी भी टीमें हैं जो इस विश्वकप में पूरी दुनिया को अचंभित कर सकती हैं। आज इस लेख में ऐसी ही तीन टीमों की जिक्र करेंगे।

क्रोटियाः इस टीम की अगर बात करें तो क्रोटिया की टीम ने पिछले कुछ सालों में अपने प्रदर्शन से सभी को हैरान किया है वहीं इस टीम के खिलाड़ियों की अगर बात करें तो इस सीजन इसकी टीम में सबसे शानदार खिलाड़ी शामिल हैं। फीफा के लिहाज से अगर बात करें तो यह टीम बहुत संतुलित और शानदार लगती है। जिसमें लुका मोडरिक, इवान रैकटिक, मौटियो और सबसे खास खिलाड़ी इवान पेरिसिक। इस टीम का डिफेंस और अटैक दोनो बहुत शानदार है, ऐसे में अगर देखें तो अगर क्रोटिया के खिलाड़ी अपने पूरे पैशन और क्षमता से इस मुकाबले में खेलेंगे तो निश्चित है की वो इस मुकाबले में जरूर सफल होंगे।

इंग्लैंडः इस फीफा विश्व कप के लिहाज से अगर बात करें तो इंग्लैंड टीम भी बहुत मजबूत नजर आ रही है। अगर 2006 और 2010 के लिहाज से इस टीम की तुलना करें तो इस बार की टीम बहुत अलग कलेवर में नजर आती है, इस टीम में युवा खिलाड़ियों कता बोलबाला नजर आता है। ऐसे में अगर देखें तो साउथगेट की देखरेख में इंग्लैंड की टीम काफी मजबूत और और संगठित नजर आ रही है। ऐसे में इस बार इंग्लैंड की टीम से बहुत उम्मीद है की वो शानदार प्रदर्शन करेंगे और अपना लोहा मनवाएंगे।

बेल्जियमः बेल्जियम की टीम की अगर बात करें तो इस बात में कोई संदेह नहीं है की यह टीम बाकी सभी टीमों से मजबूत और शानदार है लेकिन इस टीम के पिछले कुछ अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शन इस टीम को कमजोर की श्रेणी में रखने को मजबूर कर देते हैं। अगर इस टीम के खिलाड़ियों की बात करें तो इसके खिलाड़ी आसानी से यह विश्वकप जीत सकते हैं लेकिन इसमें सबसे बड़ी मुश्किल अगर कोई है तो वो है इन खिलाड़ियों की सूझ बूझ। हालांकि इस टीम के खिलाड़ियों को देखकर एक बात आसानी से कही जा सकती है की ये टीम भी इस फीफा विश्वकप में सभी को हैरान कर सकती है।

Story first published: Friday, June 8, 2018, 16:50 [IST]
Other articles published on Jun 8, 2018
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+