यूनिस खेलेंगे सरे के लिए, पीयूष को नहीं मिली इजाजत (लीड-1)
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने पीयूष को सरे के लिए खेलने की अनुमति देने से मना कर दिया। इसके कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। ऐसा माना जा रहा है कि बोर्ड वेस्टइंडीज में आयोजित ट्वेंटी-20 विश्व कप के दौरान पीयूष के प्रदर्शन से नाराज है।
इसके अलावा पीयूष का नाम उन छह खिलाड़ियों में शामिल है, जिनके नाम सेंट लूसिया के एक पब में प्रशंसकों के साथ झड़प करने के मामले में सामने आया है। बीसीसीआई ने सभी खिलाड़ियों के नाम नोटिस जारी की है।
दूसरी ओर, यूनिस खान ने मौजूदा सत्र के लिए सरे के साथ करार किया है। पाकिस्तान के समाचार पत्र 'द डेली टाइम्स' के मुताबिक यूनिस इस वर्ष जुलाई तक सरे के लिए सभी घरेलू प्रतियोगिताओं में खेलेंगे। वह एंड्रयू सायमंड्स के बाद इस सत्र में क्लब के लिए खेलने वाले दूसरे विदेशी खिलाड़ी हैं।
यूनिस की कप्तानी में पाकिस्तान ने वर्ष 2009 में ट्वेंटी-20 विश्व कप का खिताब जीता था। उसके बाद उन्होंने ट्वेंटी-20 क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। यूनिस ने अपने ऊपर लगाए गए प्रतिबंध और लाखों रुपये के जुर्माने के खिलाफ अपील की है, जिसकी सुनवाई आने वाले दिनों में होनी है।
सरे के पेशेवर क्रिकेट प्रबंधक क्रिस एडम्स ने कहा, "ट्वेंटी-20 कप्तान के तौर पर यूनिस ने टीम के लिए जबरदस्त प्रतिबद्धता दिखाई थी। हम उनके प्रयासों से प्रभावित हैं और यही कारण है कि हमने पूरे सत्र के लिए उनके साथ करार किया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications