IPL 2018: पहले ही मैच में पृथ्वी शॉ ने बना दिया यह रिकॉर्ड
नई दिल्ली। आईपीएल 11 में सोमवार को एक बेहद रोमांचक मुकाबला दिल्ली डेयरडेविल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेला गया। दिल्ली की टीम को उम्मीद थी की वो इस मुकाबले को जीतकर अपनी लगातार हो रही हार के सिलसिले को तोड़ पाए और घरेलू मैदान से अपनी जीत की एक नई शुरुआत करे। गौतम गंभीर ने इसी उम्मीद से टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया और पंजाब की टीम को 143 रन पर समेट दिया। हालांकि दिल्ली के बल्लेबाजों ने कुछ खास कारनामा नहीं किया और दिल्ली की टीम यह मुकाबला 4 रन से हार गई। हार भले ही दिल्ली टीम को मिली हो लेकिन इस मैच से आईपीएल के इस सीजन में शुरुआत करने वाले पृथ्वी शॉ के लिए यह मैच बेहद खास रहा। शॉ किसी भी टीम के लिए ओपनिंग करने वाले आईपीएल के इतिहास में सबसे कम उम्र के बल्लेबाज बन गए हैं।पृथ्वी शॉ की उम्र इस वक्त 18 वर्ष और 165 दिन है जबकि ऋषभ पंत की उम्र उस वक्त 18 साल और 212 दिन थी, जब 2016 में उन्होंने राजकोट में गुजरात लॉयन्स के खिलाफ ओपनिंग की थी।
पहले मैच में दी अच्छी शुरुआतः किंग्स इलेवन पंजाब के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम के ओपनर बल्लेबाज पृथ्वी शॉ आक्रामक नजर आए उन्होंने चौके के साथ अपना खाता खोला। दूसरे ओवर में भी शॉ ने बरिंदर सरन की तीन गेंदों को सीमारेखा के बाहर भेजा, लेकिन तीसरे ओवर में अंकित राजपूत की गेंद का वो शिकार हो गए । उन्होंने 10 गेंद पर 22 रन की पारी खेलकर टीम को एक तेज शुरुआत दिलाने में जरूर मदद की। गौरतलब हो कि यह मुकाबला किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने 4 रनों से जीत लिया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
