Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

गेरार्ड के गोल की मदद से इंग्लैंड ने हंगरी को हराया

इस मैच के लिए इंग्लैंड टीम की कप्तानी कर रहे गेरार्ड ने इंग्लैंड के लिए दोनों गोल किए जबकि हंगरी की ओर से किया गया एकमात्र गोल विवादास्पद रहा। इस मैच को 72,000 दर्शकों ने देखा।

इस मैच के दौरान इंग्लैंड टीम को अपने ही देश के प्रशंसकों के विरोध का सामना करना पड़ा। बड़ी संख्या में जुटे प्रशंसक फीफा विश्व कप के अंतिम-16 दौर में अपनी टीम की निराशाजनक हार को लेकर अब भी नाराज हैं।

इस मैच के बाद इंग्लैंड के कोच फेबियो कापेलो ने एक नई बहस को हवा दे दी। कापेलो ने कहा कि इंग्लैंड के पूर्व कप्तान डेविड बेकहम काफी 'बूढ़े' हो गए हैं और इस लिहाज से उनके अब राष्ट्रीय टीम से खेलने की संभावना खत्म हो गई है।

कापेलो ने बेकहम को विश्व कप के लिए संभावित टीम में चुना था लेकिन टखने में चोट के कारण बेकहम विश्व कप में नहीं खेल सके थे। दो महीने के बाद कापेलो के इस बयान ने इंग्लैंड और बेकहम के प्रशंसकों को नाराज कर दिया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:42 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+