दक्षिण अफ्रीका से आखिरी मैच हारकर भी भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अपने नाम की सीरीज
नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीकी महिला क्रिकेट टीम के बीच खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज भारत ने 2-1 से अपने नाम कर ली। सीरीज के आखिरी मैच में जरूर मिगनोन डु प्रीज के नाबाद 90 रन की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने तीन मैचों की सीरीज में भारत को सात विकेट से हरा दिया।
भारत ने सीरीज का पहला वनडे 88 और दूसरा वनडे 178 रनों से जीता था। भारतीय ओपनर बल्लेबाज स्मृति मंधाना को वूमेन ऑफ द सीरीज चुना गया। आपको बता दें कि अब भारतीय टीम पांच टी-20 मैचों की सीरीज 13 फरवरी से खेलेगी।
आखिरी मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय महिला टीम ने दीप्ति शर्मा (79) और वेदा कृष्णमूर्ति (56) की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 50 ओवर में 240 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 49.2 ओवर में लोरा वाल्वार्ट (59) और प्रीज के नाबाद 90 रनों की पारी की बदौलत लक्ष्य हासिल कर लिया।
दक्षिण अफ्रीका को आखिरी 30 गेंद में 42 रनों की जरूरत थी। डु प्रीज ने चार गेंद बाकी रहते टीम को जीत दिलाई। दक्षिण अफ्रीका की बाएं हाथ की तेज गेंदबाज शबनम इस्माइल ने चार विकेट लिए, जिसमें स्मृति मंधाना का विकेट शामिल है।
बता दें कि मंधाना सीरीज में पहली बार शून्य पर आउट हुईं। दीप्ति और वेदा ने चौथे विकेट के लिए 83 रन जोड़े।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
