एक सूत्र के मुताबिक पाकिस्तानी टीम के नवनियुक्त टेस्ट कप्तान अफरीदी ने आगामी टेस्ट श्रृंखलाओं के मद्देनजर यूसुफ को संन्यास का फैसला त्यागने का अनुरोध किया था लेकिन यूसुफ ने यह कहकर अफरीदी को निराश कर दिया कि उनका फैसला अंतिम है।
यूसुफ ने खुद पर लगाए गए आजीवन प्रतिबंध के बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया था। वह इस संबंध में पाकिस्तानी बोर्ड के रवैये से आहत हैं।
अफरीदी इंग्लैंड में होने वाली टेस्ट श्रृंखला के लिए यूसुफ के साथ-साथ पाकिस्तानी टीम की रीढ़ माने जाने वाले यूनिस खान को टीम में शामिल करना चाहते हैं लेकिन यूसुफ के फैसले से उन्हें निराशा हुई है। यूनिस पर भी आजीवन प्रतिबंध लगाया गया है।
अफरीदी की कप्तानी में पाकिस्तानी टीम को एशिया कप में खेलने के साथ-साथ आस्ट्रेलिया के साथ इंग्लैंड में दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेलनी है।
इसके बाद उसका सामना इंग्लैंड के साथ चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला में होगा। पाकिस्तानी टीम तीन महीने के लंबे दौरे पर इंग्लैंड जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।