
गृहनगर रोसारियो
मेसी की शादी उनके गृहनगर रोसारियो में होगी जहां इस वक्त बड़े जश्न की तैयारियां जोरों पर हैं। गौरतलब है कि फुटबॉल की दुनिया का बहुत बड़ा नाम मेसी यहीं पर पले-बढ़े हैं और यहीं से उन्होंने फुटबॉल का ककहरा सिखा था।
|
जानी-मानी हस्तियां
मेसी शादी से पहले ही दो बच्चों के पिता बन चुके हैं, ये भी अपने आप में एक अनोखी बात है कि अपने पापा की शादी में उनके दोनों बच्चे ही डांस करेंगे। 10 नंबर की जर्सी पहनकर मैदान पर तहलका मचाने वाले मेसी आज अपने जीवन की एक नई पारी शुरू करने जा रहे हैं, जिसके गवाह इटली के प्रधानमंत्री, अर्जेंटीना टीम के खिलाड़ी, बॉर्सिलोना टीम के खिलाड़ी जैसे फिल्म, खेल और राजनीति जगत की कई जानी-मानी हस्तियां बनेंगी।

स्पेनिश फुटबॉल क्लब बार्सिलोना
स्पेनिश फुटबॉल क्लब बार्सिलोना के लिए खेलने वाले मेसी की शादी में पॉप स्टार शकीरा और उनके पति गेरार्ड पिक भी पहुंचेगे, ऐसी खबरें आ रही हैं। आपको बता दें कि गेरार्ड पिक मेसी के साथ बार्सिलोना टीम में खेलते हैं।
|
5 स्टार होटल
इस शादी के लिए एक 5 स्टार होटल को बुक किया गया है। इतना ही नहीं, शादी में आए मेहमानों के लिए इनडोर और आउटडोर पूल, स्पा, बार, रेस्टॉरेंट और कैसिनो जैसे चीजों का अरेंजमेंट किया गया है।
|
डिजाइन ड्रेस
रोकुजो स्पेनिश डिजाइनर रोसा क्लारा द्वारा डिजाइन ड्रेस पहनेंगी। बता दें कि मेस्सी के शादी में खाने का मेन्यू भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
|
मेसी 30 साल
मालूम हो कि कि 24 जून को ही मेसी 30 साल के हुए हैं। मेसी और रोकुजो 2008 से ही साथ रह रहे हैं और उनके दो बेटे हैं।


Click it and Unblock the Notifications

