इंटर मीलान ने जीता ख़िताब
इटली के क्लब इंटर मिलान ने फ़ुटबॉल का यूरोपीय चैंपियंस लीग ख़िताब जीत लिया है. इस तरह इंटर मिलान तिहरा ख़िताब जीतने में सफल रहा- इटालियन लीग, इटालियन कप और यूरोपीयन कप.
मेड्रिड में खेले गए मैच में इंटर मिलान ने बायर्न म्यूनिख को 2-0 से हरा दिया. दोनों गोल अर्जेंटीना के खिलाड़ी डियगो मिलितो ने किए.
इस जीत के साथ ही इंटर मिलान के मैनेजर ज़ोसे मोरीनियो का नाम भी इतिहास में दर्ज हो गया. वे केवल तीसरे ऐसे व्यक्ति हैं जिन्होंने दो अलग-अलग क्लबों को चैंपियंस लीग में जीत दिलवाई है.
उनकी देखरेख में 2004 में पोर्तो भी चैंपियंस लीग विजेता बना था.
चैंपियंस लीग मैच का पहला गोल डियोग ने 34वें मिनट में किया और इंटर मिलान को 1-0 से बढ़त दिला दी.
फिर दूसरे हाफ़ में 70वें मिनट में डियगो ने साथी खिलाड़ी सैम्युल से पास लिया और दूसरा गोल कर दिया. बार्यन म्यूनिख ने शुरुआत अच्छी की थी पर खिलाड़ी कोई गोल नहीं कर सके
इंटर मिलान ने आख़िरी बार यूरोपीय चैंपियन लीग का ख़िताब 1965 में जीता था जबकि बायर्न म्यूनिख ने 2001 में.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
