कोच्चि फ्रेंचाइजी से जुड़ सकते हैं स्टीव वॉ
संयुक्त अरब अमीरता से प्रकाशित होने वाले प्रमुख अंग्रेजी दैनिक समाचार पत्र 'द नेशन' ने खबर दी है कि कोच्चि फ्रेंचाइजी के मालिक प्रमुख सलाहकार और तकनीकी मददगार के रूप में वॉ को अपने साथ जोड़ना चाहते हैं।
दुबई में रहने वाले कोच्चि फ्रेंचाइजी टीम के हिस्सेदार हर्षद मेहता ने इस महीने की शुरुआत में वॉ से मुलाकात की और उनके साथ पहले सत्र के दौरान टीम के साथ जुड़ने के संबंध में चर्चा की।
पत्र ने मेहता के हवाले से लिखा है, "हम वॉ को अपनी टीम में शामिल करना चाहते हैं। वॉ को टीम में प्रमुख स्थान दिया जाएगा। उनके नीचे काम करने वालों की अच्छी तादाद होगी।"
मेहता ने कहा कि उनकी फ्रेंचाइजी किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेलने वाले श्रीलंकाई बल्लेबाज माहेला जयवर्धने को भी अपने साथ जोड़ना चाहती है।
मेहता ने कहा, "जयवर्धने के साथ मेरे व्यक्तिगत संबंध हैं। मैं व्यक्तिगत तौर पर चाहता हूं कि वह हमारे लिए खेलें। इस संबंध मेरी हालांकि उनके साथ कोई बातचीत नहीं हुई है। वह अगर नीलामी के लिए उपलब्ध रहे तो हम उनके लिए बोली जरूर लगाएंगे।"
मेहता के मुताबिक किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेलने वाले केरल की रणजी टीम के कप्तान शांताकुमारन श्रीसंत ने भी कोच्चि फ्रेंचाइजी के लिए खेलने की इच्छा जाहिर की है।
मेहता ने कहा, "हम श्रीसंत की इच्छा का सम्मान करते हैं। वह एक अच्छे गेंदबाज हैं लेकिन अभी वह परिपक्व नहीं हुए हैं। मैं चाहता हूं कि वह एक दिन बहुत बड़े क्रिकेटर बनें।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications