बीसीसीआई ने 6 खिलाड़ियों को नोटिस भेजा
बीसीसीआई ने खिलाड़ियों से पूछा है कि ट्वेंटी-20 विश्व कप के दौरान पब में झगड़ा करने के आरोपों के मामले में क्यों न उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।
बीसीसीआई ने युवराज सिंह, जहीर खान, आशीष नेहरा, रोहित शर्मा, पीयूष चावला और रवींद्र जडेजा के नाम नोटिस जारी किया। बोर्ड की यह नोटिस सचिव एन. श्रीनिवासन ने अध्यक्ष शशांक मनोहर की ओर से खिलाड़ियों के पते पर भेजा है।
बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया कि खिलाड़ियों को अपना जवाब दाखिल करने के लिए छह दिन का समय दिया गया है।
इन सभी खिलाड़ियों पर 11 मार्च को विश्व कप से बाहर होने के बाद सेंट लूसिया के एक पब में मौजमस्ती के दौरान टीम की हार से निराश प्रशंसकों के साथ हाथापाई का आरोप है।
युवराज और नेहरा ने जहां इस तरह की किसी घटना का खंडन किया वहीं टीम प्रबंधक रंजीब बिस्वाल ने कहा कि पब में झड़प की एक घटना हुई थी।
बिस्वाल ने इस संबंध में अपनी रिपोर्ट बीसीसीआई के सामने पेश कर दी है लेकिन बीसीसीआई ने कहा है कि उसने अपने स्तर पर इस मामले की जांच की है। इसी के बाद खिलाड़ियों के नाम नोटिस जारी की गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications