रोबिन्हो बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार, रिहा किए
ब्रिटेन के समाचार पत्र 'द सन' के मुताबिक यार्कशायर विश्वविद्यालय की एक छात्रा ने रोबिन्हो के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराया है।
पीड़िता का कहना है कि रोबिन्हो ने 14 जनवरी को स्पेस नाइटक्लब के वीआईपी क्षेत्र में उसके साथ बलात्कार किया था। उसी दिन दोपहर में उस छात्रा ने पुलिस को इस बात की सूचना दे दी थी।
ब्रिटेन की पुलिस ने रोबिन्हो से पूछताछ करने की पूरी तैयारी कर ली थी लेकिन उसे यह जानकर काफी हैरानी हुई कि रोबिन्हो अपने क्लब को बिना बताए स्वदेश लौट गए हैं। हालांकि रोबिन्हो ने कहा था कि वह अपना 25वां जन्मदिन मनाने गए थे।
रोबिन्हो जब मंगलवार को ब्रिटेन लौटे तो पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया लेकिन चंद घंटों की पूछताछ के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया। इसके बाद रोबिन्हो मैनचेस्टर के लिए रवाना हो गए, जहां उन्हें अभ्यास सत्र में हिस्सा लेना था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications