पाकिस्तान के डेविस कप मुकाबले पर फैसला इसी महीने
पाकिस्तान टेनिस महासंघ (पीटीएफ) के प्रवक्ता ने आईएएनएस को शुक्रवार को बताया कि 10-12 जुलाई तक लाहौर में खेले जाने वाले इन मुकाबलों को मनीला स्थानांतरित करने के अंतर्राष्ट्रीय टेनिस महासंघ (आईटीएफ) के फैसले के खिलाफ आधिकारिक तौर पर अपील दाखिल कर दी गई है।
आईटीएफ ने पीटीएफ को भरोसा दिया है कि वह उसके मामले को आईटीएफ डेविस कप समिति और आईटीएफ निदेशक मंडल के समक्ष उठाएगा।
इस महीने की तीन तारीख को लाहौर में श्रीलंकाई खिलाड़ियों के काफिले पर हुए आतंकवादी हमले के बाद फिलिपींस ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए इन मैचों को लाहौर की जगह मनीला में कराए जाने की मांग की थी, जिसे आईटीएफ ने स्वीकार कर लिया है।
पीटीएफ ने आईटीएफ से अपने फैसले पर पुनर्विचार करने को कहा था। उसने आईटीएफ की मांग की थी कि वह इन मैचों को मनीला की जगह सिंगापुर या फिर मलेशिया जैसे तटस्थ आयोजन स्थलों पर कराए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications