जीत को लेकर आशान्वित हैं मोल्स
न्यूजीलैंड के समाचार पत्र 'न्यूजीलैंड हेराल्ड' से बातचीत के दौरान मोल्स ने कहा कि मैच के पांचवें दिन सोमवार को उनके गेंदबाज अगर गौतम गंभीर और सचिन तेंदुलकर की जोड़ी तोड़ने में सफल रहे तो उनकी टीम जीत की स्थिति में लौट सकती है।
मोल्स ने कहा, "वैसे तो हम यह मानकर चल रहे हैं कि दूसरा टेस्ट मैच बेनतीजा समाप्त होगा लेकिन फिर भी हम जीत के लिए प्रयास करेंगे। इसके लिए हमें पहले सत्र में ही गंभीर और तेंदुलकर की जोड़ी को तोड़ना होगा।"
अपनी टीम के प्रदर्शन से खुश मोल्स ने कहा कि मौजूदा स्थिति में उनकी टीम का पलड़ा भारी है क्योंकि किसी एक गेंदबाज के अच्छा प्रदर्शन करने की स्थिति में उनकी टीम यह मैच जीतकर श्रृंखला में बराबरी कर सकती है।
मोल्स ने कहा, "हम आशा कर रहे हैं कि सोमवार को भाग्य थोड़ा-बहुत हमारा साथ देगा क्योंकि इस टेस्ट में अब तक हमारा पलड़ा भारी रहा है। शुरुआती चार दिनों में तीन दिन हम बेहतर खेले हैं, लिहाजा इस टेस्ट को जीतने का अधिकार अगर किसी को है तो वह हमारी टीम है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications