फुटबाल की नियंत्रक संस्था-फीफा ने कहा है कि 38 वर्षीय यॉर्कशायर निवासी वेब चौथी बार इस विश्व कप में मुख्य रेफरी की भूमिका अदा करेंगे।
इससे पहले वेब को स्पेन-स्विट्जरलैंड, स्लोवाकिया-इटली और ब्राजील तथा चिली के बीच खेले गए ग्रुप मुकाबलों में रेफरी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
पोर्ट एलिजाबेथ में जर्मनी और उरुग्वे के बीच शनिवार को खेले जाने वाले तीसरे स्थान के प्लेऑफ मुकाबले में रेफरी की भूमिका मेक्सिको के बेनितो अर्चुन्दा निभाएंगे। बेनितो इस विश्व कप में तीसरी बार और कुल आठवीं बार रेफरी का काम संभालेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।