Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आरपी सिंह ने जारी की अपनी ऑल टाइम IPL टीम, धोनी, कोहली, रोहित को नहीं चुना कप्तान

नई दिल्ली। दुनिया भर में लॉकडाउन का कारण बनी और लाखों लोंग को अपने संक्रमण में ले चुकी कोरोना वायरस महामारी का प्रभाव खेल जगत पर भी देखने को मिला है। इस महामारी के चलते भारतीय टी20 क्रिकेट के महाकुंभ आईपीएल के 13वें सीजन के आयोजन पर भी संकट के बादल छाये हुए हैं। मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए ऐसा अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस बार इंडियन प्रीमियर लीग का आयोजन नहीं होगा। पहले इस लीग का आयोजन 15 अप्रैल से होना था लेकिन कोविड-19 के संक्रमण को देखते हुए इसे 15 अप्रैल तक के लिये टाल दिया गया है।

और पढ़ें: सचिन तेंदुलकर या ब्रायन लारा, शेन वॉर्न ने बताया कौन है उनके जमाने का बेस्ट बल्लेबाज

इसे देखते हुए ज्यादातर खिलाड़ी अपने घरों में लॉकडाउन हैं और सोशल मीडिया के जरिये फैन्स से बात कर रहे हैं। इसी फेहरिस्त में भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी और तेज गेंदबाज रुद्र प्रताप सिंह ने अपनी ऑलटाइम आईपीएल टीम का ऐलान किया है।

और पढ़ें: शेन वॉर्न ने चुनी ऑस्ट्रेलिया की ऑल टाइम बेस्ट टेस्ट इलेवन, बड़े खिलाड़ियों का नाम गायब

कप्तान चुनना भूल गये आरपी सिंह

कप्तान चुनना भूल गये आरपी सिंह

आईपीएल में कोच्चि टस्कर्स, मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और राइजिंग पुणे सुपर जायंटस की टीमों के लिये खेल चुके आरपी सिंह मौजूदा समय में कॉमेंट्री बॉक्स में अपनी राय रखते नजर आते हैं। आरपी सिंह ने अपने ऑल टाइम आईपीएल टीम में 12 खिलाड़ियों का चुनाव किया है जिसमें विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा जैसे बड़े खिलाड़ियों का नाम शामिल है। हालांकि अपनी इस टीम में आरपी सिंह किसी भी खिलाड़ी को बतौर कप्तान चुनना भूल गये और इस टीम का कोई कप्तान नहीं बनाया।

आरपी सिंह ने टीम में चुने यह 4 विदेशी बल्लेबाज

आरपी सिंह ने टीम में चुने यह 4 विदेशी बल्लेबाज

आरपी सिंह से पहले भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर ने एमएस धोनी की कप्तानी में अपनी ऑल टाइम आईपीएल टीम चुनी थी जिसमें उन्होंने डेविड वॉर्नर और एबी डिविलियर्स जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को जगह नहीं दी थी। हालांकि आरपी सिंह ने उनके उलट जिन 4 विदेशी खिलाड़ियों को शामिल किया है उसमें डेविड वॉर्नर और एबी डिविलियर्स को जगह दी है। हालांकि आरपी सिंह ने वसीम जाफर की ही तरह अन्य 2 विदेशी खिलाड़ियों में आंद्रे रसेल और लसिथ मलिंगा को शामिल किया है।

कुछ ऐसी है आरपी सिंह की ऑल टाइम आईपीएल टीम

कुछ ऐसी है आरपी सिंह की ऑल टाइम आईपीएल टीम

आरपी सिंह ने अपनी इस टीम में सलामी बल्लेबाज के रूप में डेविड वॉर्नर और रोहित शर्मा को चुना है जबिक विराट कोहली को तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिये चुना है। वहीं एबी डिविलियर्स को चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने की जिम्मेदारी दी गई है जबकि 5वें स्थान पर विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी को मौका दिया गया है।

हरफनमौला खिलाड़ी के रूप में आरपी सिंह ने आंद्रे रसेल और आर अश्विन को शामिल किया है जबकि स्पिन गेंदबाजी के लिये अमित मिश्रा उनकी पसंद बने। वहीं तेज गेंदबाजी का जिम्मा उन्होंने भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह और लसिथ मलिंगा को दिया। वहीं वसीम जाफर की तरह आरपी सिंह ने भी टीम में 12वें खिलाड़ी के तौर पर रविंद्र जडेजा को चुना।

Story first published: Wednesday, April 1, 2020, 17:07 [IST]
Other articles published on Apr 1, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+