मिकी आर्थर ने कहा- इस खिलाड़ी के बिना मुश्किल है पाकिस्तान के लिए T-20 वर्ल्ड कप जीतना
नई दिल्ली। अगर सबकुछ ठीक रहा तो इस दर्शकों को आस्ट्रेलिया में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप देखने को मिलेगा जो 15 अक्तूबर को शुरू होने जा रहा है। पिछली बार की चैंपियन विंडीज इस बार भी मजबूत खेल दिखाने की कोशिश करेगी लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट टीम कैसा प्रदर्शन करती है, यह देखने वाली बात रहेगी। पाकिस्तान एक भी बार खिताब नहीं जीत सकी। पाकिस्तान के पूर्व मुख्य कोच मिकी आर्थर ने कहा कि तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर के बिना पाकिस्तानी टीम के वर्ल्ड कप जीतना मुश्किल हो जाएगा।
आमिर ने जब पिछले साल अचानक टेस्ट से संन्यास लिया तो पाक बोर्ड हैरान रह गया। तब से कयास लगाए जाने लगे हैं कि इस तेज गेंदबाज को ऑस्ट्रेलिया में साल के आखिर में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप की टीम से बाहर रखा जा सकता है। आर्थर ने यूट्यूब क्रिकेट चैनल पर बात करते हुए कहा, 'मैं इसकी कल्पना भी नहीं कर सकता कि पाकिस्तान आईसीसी वर्ल्ड टी20 में आमिर के बिना जाएगा। उसके पास मैच जितवाने की क्षमता है। अगर आप उसे टीम में नहीं रखते तो आप टूर्नामेंट जीतने की संभावनाओं को कम करते हैं।''
वो इससे भी सहमत नहीं है कि आमिर ने टेस्ट क्रिकेट को जल्दबाजी में छोड़कर टीम के साथ धोखा किया। मुझे लगता है कि टेस्ट क्रिकेट छोड़ने का फैसला करके उसने अपने सफेद गेंद के करियर को लंबा खींचने का प्रयास किया है। हमने कई बार इस बारे में बात की, लेकिन शायद मैंने उसे हर उस टेस्ट में खिलाने के लिए अधिक जोर दिया जहां मैं उसे खिला सकता था। मैं देख सकता था कि वह टेस्ट क्रिकेट के लिए अपनी भूख खो रहा है और उसका शरीर तीन प्रारूपों के दबाव से नहीं निपट पा रहा था। आर्थर ने कहा कि आमिर ने इस बारे में मेरे साथ बात की और उसने अपने इस फैसले की योजना के दौरान मुझे जानकारी दी थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
