Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

दिनेश कार्तिक ने चुनी ऑल टाइम आईपीएल XI, धोनी को इस कारण किया बाहर

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर दिनेश कार्तिक ने आईपीएल की ऑल टाइम प्लेइंग इलेवन चुनी है। बड़ी बात यह है कि उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स को तीन बार खिताब दिला चुके महेंद्र सिंह धोनी को टीम में जगह नहीं दी है। लेकिन इसका भी एक कारण है। कार्तिक ने उन खिलाड़ियों को चुना है जिनके साथ वो खेले हैं। कार्तिक ने अपनी टीम में 4 विदेशी तो बाकी भारतीय खिलाड़ियों को चुना है।

ये चुनी ओपनिंग जोड़ी

ये चुनी ओपनिंग जोड़ी

कार्तिक ने क्रिकबज के साथ बात करते हुए यह टीम चुनी। शर्त थी कि वो खिलाड़ी चुने जाएं जो उनके साथ खेले हों। ऐसे में कार्तिक ने ओपनिंग जोड़ी के रूप में वीरेंद्र सहवाग व गाैतम गंभीर को चुना है। कार्तिक गंभीर के साथ केकेआर में जबकि सहवाग के साथ दिल्ली डेयरडेविल्स में खेल चुके हैं।

खुद को पांचवें नंबर पर रखा

खुद को पांचवें नंबर पर रखा

तीसरे नंबर के लिए कार्तिक ने विराट कोहली जबकि रोहित शर्मा को चाैथे नंबर के लिए चुना। कार्तिक कोहली के साथ बेंगलुरू के लिए जबकि मुंबई इंडियंस के लिए रोहित के साथ खेल चुके हैं। वहीं खुद को बताैर विकेटकीपर पांचवें नंबर पर रखा है।

बताैर स्पिनर चहल को चुना

बताैर स्पिनर चहल को चुना

ऑलराउंडर के लिए उन्होंने आंद्रे रसेल और सुनील नरेन को चुना है। तेज गेंदबाजों में ग्लेन मैकग्रा, जसप्रीत बुमराह और मिशेल स्टार्क को चुना है। इन दिनों खिलाड़ियों के साथ कार्तिक अलग-अलग आईपीएल टीमों का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने अपनी इस प्लेइंग इलेवन में सिर्फ एक स्पिनर युजवेंद्र चहल को चुना है, जिनके साथ वह बेंगलुरू में खेल चुके हैं।

ऐसी है कार्तिक की ऑल टाइम आईपीएल XI:

वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर, विराट कोहली, रोहित शर्मा, दिनेश कार्तिक, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, ग्लेन मैकग्रा, जसप्रीत बुमराह, मिशेल स्टार्क, युजवेंद्र चहल।

Story first published: Thursday, April 23, 2020, 15:53 [IST]
Other articles published on Apr 23, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+