Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

राष्ट्रमंडल खेल (कुश्ती) : महिला पहलवानों ने जीता 2 स्वर्ण (राउंडअप)

अल्का तोमर ने 59 किलोग्राम वर्ग में कनाडाई महिला पहलवान, तोन्या वर्वीक को 3-2 से पराजित कर स्वर्ण जीता तो अनीता ने 67 किलोग्राम वर्ग में कनाडाई पहलवान मेगन बायडन्स को 4-1 से पराजित कर स्वर्ण जीत लिया।

अल्का ने सेमीफाइनल में इग्लैंड की लुइस बर्नाड को पराजित किया था। अल्का ने वह मुकाबला 21 सेकेंड में जीता था।

फाइनल मुकाबला देखने के लिए अल्का के पिता नैन सिंह तोमर भी पहुंचे थे। अल्का के कोच जब्बार सिंह ने अपनी शिष्या की इस सफलता पर खुशी जाहिर की है।

1998 में कुश्ती की विश्व चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीतकर शोहरत पाने वाली अल्का देश की उन चुनिंदा खिलाड़ियों में एक हैं, जिन्होंने महिला कुश्ती को पुरुषों के वर्चस्व से मुक्त कराने का प्रयास किया है।

बहरहाल, राष्ट्रमंडल खेलों में 59 किलोग्राम वर्ग का कांस्य नाइजीरिया की टेगा तुसीन रिचर्ड ने जीता। रिचर्ड ने इंग्लैंड की बर्नाड को 5-0 से पराजित किया।

कुश्ती की फ्रीस्टाइल स्पर्धा में 51 किलोग्राम भार वर्ग में बबीता कुमारी ने रजत पदक जीता। उन्हें नाइजीरिया की इफोयमा क्रिस्टीना नवोय ने 4-7 से हरा दिया। कांस्य पदक कनाडा की जेसिका मैक्डोनॉल्ड को मिला।

इस तरह फ्रीस्टाइल महिला कुश्ती में भारत ने तीन स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक जीता है।

अल्का तोमर ने कहा कि अपने रिश्तेदारों और मित्रों के सामने कुश्ती लड़ने को लेकर उन्हें झिझक हो रही थी।

उन्होंने कहा, "इस खुशी को जाहिर करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। आज मैंने अपने उस लक्ष्य को हासिल कर लिया है, जिसके लिए मैं पिछले दो वर्षो से कठिन परिश्रम कर रही थी। स्टेडियम का वातावरण जोश से भरा हुआ था और यह देख कर बहुत अच्छा लगा कि हमारे तमाम फैन्स हैं।"

अल्का ने कहा, "अंतिम मुकाबले के समय मैं बहुत दबाव में थी। मेरे परिजन और रिश्तेदार मेरे सामने बैठे हुए थे और मैं उन्हें निराश नहीं करना चाहती थी।"

इसके पहले अल्का 2006 के विश्व चैम्पियनशिप्स में कांस्य और 2005 के राष्ट्रमंडल चैम्पियनशिप्स में स्वर्ण जीत चुकी थीं।

अनीता भी वर्ष 2005 के राष्ट्रमंडल चैम्पियनशिप्स में कांस्य जीती थीं। इस बार उन्होंने स्वर्ण जीता है। उनके जीवन का यह सबसे बेहतरीन प्रदर्शन रहा है।

अनीता ने कहा, "मैं बहुत खुश हूं। मेरे करियर का यह सर्वोत्तम प्रदर्शन है। इसके पहले मैंने एशियाई चैम्यिनशिप में कांस्य पदक जीता था। आज मैंने उन बातों का अनुसरण किया, जिसे मेरे कोच ने मुझे सिखाया था और मैंने कनाडाई पहलवान पर उसी अनुरूप हमला बोला।"

भिवानी जिले के धानीमाहू गांव की निवासी और हरियाणा पुलिस में बतौर हेड कांस्टेबल कार्यरत अनिता ने कहा, "कुश्ती भारत में सबसे लोकप्रिय खेल है और मुझे विश्वास है कि इसे 2014 में ग्लासगोव राष्ट्रमंडल खेलों में शामिल किया जाएगा।"

नाइजीरियाई महिला पहलवान, इफोयमा क्रिस्टीना नवोय के हाथों चित होने वाली बबीता ने कहा, "मुझे खुद की गलती के कारण हार का सामना करना पड़ा। मैं भविष्य में कठिन परिश्रम करूंगी।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:46 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+