दिल्ली से मैच पंजाब के लिए चुनौती
ब्लोमफोंटेन। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दूसरे संस्करण के अंतर्गत शुक्रवार को ब्लोमफोंटेन के आऊउश्योरेंस ओवल मैदान पर पहली बार खेले जा रहे मुकाबले में दिल्ली डेयर डेविल्स और किंग्स इलेवन पंजाब की टीमें आमने-सामने होंगी। सेमीफाइनल में जगह बनाने की बात करें तो यह मैच पंजाब के लिए कड़ी चुनौती साबित हो सकता है।
59 मैचों के टूर्नामेंट का यह 47वां मैच होगा। वीरेंद्र सहवाग की कप्तानी में दिल्ली की टीम इस मैच में जीत का लय बनाने के लिए मैदान में उतरेगी जबकि युवराज सिंह की किंग्स इलेवन टीम के लिए सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए यह मैच जीतना बेहद जरूरी होगा।
को या मरो की स्थिति में पंजाब
एक तरह से किंग्स इलेवन के लिए यह मैच 'करो या मरो' जैसा होगा लेकिन दिल्ली की टीम इसके माध्यम से अपनी लगातार जीत की ताजगी को बनाए रखना चाहेगी। दिल्ली की टीम ने गुरुवार को जिस अंदाज में डेक्कन चार्जर्स को हराया था, उसके बाद उसका मनोबल सातवें आसमान पर है लेकिन पंजाब को कमतर आंकने की भूल उसे हार का स्वाद चखा सकती है।
तालिका पर नजर डालें तो दिल्ली की टीम 10 मैचों से 16 अंक जुटाकर सबसे ऊपर है जबकि पंजाब के खाते में सिर्फ 10 अंक हैं। दिल्ली और पंजाब के बीच जीत का फैसला तीन मैचों का है, जिसे टूर्नामेंट के अंतिम चरण में पहुंचकर भर पाना काफी कठिन प्रतीत हो रहा है।
सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए पंजाब को इस मैच को जीतने के साथ-साथ रविवार को डेक्कन चार्जर्स को भी हराना होगा, लेकिन उससे पहले उसे सहवाग टीम के साथ दो-दो हाथ करने होंगे जो इन दिनों जबरदस्त फार्म में है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:22 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications