आस्ट्रेलियाई लोगों की पहली पसंद है टेस्ट क्रिकेट
मेलबर्न, 7 नवंबर (आईएएनएस)। ट्वेंटी-20 क्रिकेट के मद्देनजर भले ही लोग टेस्ट क्रिकेट के भविष्य को लेकर आशंकित हों लेकिन आस्ट्रेलिया के क्रिकेट प्रशंसकों की पहली पसंद टेस्ट मैच ही हैं। एक सर्वेक्षण में यह बात सामने आई है।
स्थानीय समाचार पत्र 'द संडे टेलीग्राफ' की ओर से कराए गए सर्वेक्षण में पाठकों से कई सवाल पूछे गए थे। इनमें से एक सवाल यह भी था कि आप क्रिकेट के किस स्वरूप को देखना पसंद करते हैं? इसके जवाब में 68 फीसदी से अधिक लोगों ने टेस्ट को अपनी पहली पसंद बताया। दूसरी ओर सिर्फ 14 फीसदी लोगों को फटाफट क्रिकेट को पसंद है जबकि 16 फीसदी से अधिक लोगों ने माना कि वे 50-50 ओवरों का क्रिकेट देखना पसंद करते हैं।
मौजूदा समय में टेस्ट मैचों को लेकर कई लोग अपनी चिंता जाहिर कर चुके हैं। परंतु सर्वेक्षण से साफ है कि डॉन ब्रेडमैन के इस देश में आज भी टेस्ट क्रिकेट की कद्र सबसे ज्यादा है। यह न सिर्फ आस्ट्रेलियाई क्रिकेट बल्कि विश्व क्रिकेट के लिए संतोषजनक बात है।
वैसे हाल के दिनों में आस्ट्रेलियाई टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। पिछले दिनों भारत दौरे पर रिकी पोंटिंग और उनके साथियों को टीम इंडिया के हाथों 0-2 की करारी हार का सामना करना पड़ा था। अब 25 नवंबर से आरंभ हो रही एशेज श्रृंखला में भी इंग्लैंड के हावी रहने की संभावना जताई जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications