बाकी की तरह यह भी साधारण मैच है : मुरलीधरन
तीन मैचों की श्रंखला का पहला मैच रविवार से शुरू होने जा रहा है। इस मैच के बाद सन्यास लेने की घोषणा कर चुके मुथैया इस मैच के विशेष आकर्षण रहेंगे।
टेस्ट मैचों में 792 विकेट ले चुके मुरलीधरन ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "मैं नहीं कह सकता कि यह बड़ा मैच है। यह मेरे लिए दूसरे मैचों की तरह ही एक सामान्य मैच है। मैं पिछले 18-19 साल से जैसा खेल रहा हूं वैसा ही खेलकर खुश हूं। मुझे उम्मीद है कि मैं अच्छा प्रदर्शन करके श्रीलंका को अच्छे परिणाम दिलाउंगा और एक अच्छी विदाई लूंगा।"
उन्होंने कहा, "चाहे पांच विकेट लूं या एक भी न ले पाऊं मैं हमेशा खुश रहता हूं। मैं आखिर समय के बीच वाले समय में अपने सभी तरीकों का उपयोग करता हूं। मैं मैच का पूरा आनंद लूंगा न कि यह सोचकर मजा खराब करूं कि मुझे कितने विकेट और लेने चाहिए। मैं सिर्फ मैच का मजा लूंगा और खुद पर दबाव नहीं बनाऊंगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications