हेडिन की जगह पेन आस्ट्रेलियाई टीम में शामिल
पेन खुद भी विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। सीए के फिजियो एलेक्स कुंटोरिस ने रविवार को पेन को टीम में शामिल किए जाने की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि हेडिन को कोहनी में चोट के कारण एकदिवसीय श्रृंखला से बाहर होना पड़ रहा है।
कुंटोरिस ने कहा, "हेडिन को कोहनी में दर्द है। यह दर्द ट्वेंटी-20 विश्व कप के दौरान भी हो रहा था। इस तरह की चोट से उबरने के लिए वक्त चाहिए होता है क्योंकि कोहनी पर धीरे-धीरे वजन डालना होता है। ऐसे में हेडिन एकदिवसीय श्रृंखला में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।"
आस्ट्रेलियाई टीम को इंग्लैंड में आयरलैंड और इंग्लैंड टीमों के अलावा पाकिस्तान के साथ भी टेस्ट, एकदिवसीय और ट्वेंटी-20 मैच खेलने हैं। कुंटोरिस ने कहा है कि इन मैचों में हेडिन की उपलब्धता उनकी चोट के विकास पर निर्भर करेगा। अगले कुछ सप्ताह तक उनकी चोट पर नजर रखा जाएगा और फिर इस संबंध में सीए को सूचित किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications