ली की वापसी की उम्मीदों को झटका
लंबे समय बाद कोहनी की चोट से उबरे ली को उम्मीद थी कि उन्हें मिशेल जॉनसन व डॉग बोलिंजर की जगह टीम में शामिल कर लिया जाएगा। जॉनसन को रोटेशन पॉलिसी के तहत आराम दिया गया है जबकि बोलिंजर चोटिल होने की वजह से टीम में नहीं हैं।
स्थानीय समाचार पत्र 'द डेली टेलीग्राफ' के अनुसार तेज गेंदबाज पीटर सिडल, सलामी बल्लेबाज शेन वाटसन व विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रैड हैडिन की टीम में वापसी हुई है। सिडल घुटने की चोट से पेरशान थे वहीं हैडिन को टिम पेन की जगह शामिल किया गया है। वॉटसन को भारत दौरे पर वनडे में आराम दिया गया था। टीम में हरफनौला खिलाड़ी स्टीफन ओ'नीफ को बुलाया गया है जबकि स्पिन की जिम्मेदारी युवा स्पिनर स्टीव स्मिथ के कंधों पर होगी। यह मैच रविवार को पर्थ में खेला जाएगा।
टीम इस प्रकार है :- माइकल क्लार्क (कप्तान), कैमरून व्हाइट (उप कप्तान), ब्रैड हैडिन, जॉन हास्टिंग्स, डेविड हसी, क्लिंट मैक्के, डर्क नैंस, स्टीफन ओ'नीफ, पीटर सिडल, स्टीवन स्मिथ, डेविड वार्नर, शेन वाटसन।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications