IPL 2020 : केन विलियमसन ने गंवाई कप्तानी, ये स्टार खिलाड़ी बना हैदराबाद का कप्तान
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमीयर लीग(आईपीएल) के 13वें सीजन की शुरूआत 29 मार्च को होने जा रही है। सभी टीमें अब खिताब पाने के लिए पूरी तैयारियों में जुट गई हैं। इसके शुरू होने से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने बड़ा फैसला लिया। पिछले सीजन में बताैर कप्तान भूमिका निभाने वाले केन विलियमसन को इस बार कप्तानी से हटा दिया गया है। आईपीएल 2020 के लिए अब हैदराबाद ने आस्ट्रेलिया के विस्फोटक ओपनर डेवि़ वाॅर्नर को टीम का नया कप्तान घोषित किया है।

फ्रेंचाइजी ने किया भरोसा
पिछले सीजन में हैदराबाद के लिए विलियमसन के अलावा भुवनेश्वर कुमार ने भी शुरूआती मैचों में टीम की कप्तानी संभाली थी। टीम ने शुरूआती मैच गंवाने के बाद विलियमसन के नेतृत्व में वापसी की, लेकिन एलिमिनेटर मुकाबले में उन्हें दिल्ली कैपिटल्स से हार मिल गई। टीम अंक तालिका में चाैथे स्थान पर रही थी। विलियमसन इस समय बताैर कप्तान बुरे दाैर से गुजर रहे हैं। फ्रेंचाइजी ने इसलिए यह फैसला लिया है क्योंकि उनकी कप्तानी में हाल ही में न्यूजीलैंड को भारत से टी20 सीरीज में 5-0 से सीरीज गंवानी पड़ी थी। ऐसे में साफ है कि फ्रेंचाइजी वाॅर्नर पर भरोसा जताना चाहती है।

टीम मैनेजमेंट का किया शुक्रिया
वाॅर्नर को कप्तान बनाने ऐलान हैदराबाद ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए किया। वहीं वाॅर्नर ने भी नई जिम्मेदारी मिलने पर टीम मैनेजमेंट का शुक्रिया किया। वॉर्नर ने कहा, ''मुझे 2020 के आईपीएल में कप्तानी वापस मिलने पर काफी खुशी है। मैं टीम मैनेजमेंट का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं उन्होंने मुझे यह जिम्मेदारी वापस दी।'' वॉर्नर ने केन विलियमसन और भुवनेश्वर कुमार को शुक्रिया कहा। उन्होंने कहा, ''पिछले दो साल में केन विलियमसन और भुवनेश्वर कुमार ने शानदार काम किया है। मैं नए सीजन में इन दोनों दिग्गज खिलाड़ियों के साथ मिलकर काम करूंगा। मैं टीम को दोबारा खिताब दिलाने के लिए पूरी कोशिश करूंगा।''

लगा चुके हैं 4 शतक
126 मैचों में शानदार आईपीएल करियर में, वार्नर ने 43.17 की औसत से 4706 रन जुटाए हैं। ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज ने अपनी बेल्ट के तहत चार शतक और 44 अर्धशतक भी लगाए। उनकी रन-मंथन संगतता और विस्फोटक दस्तक को देखते हुए, 33 वर्षीय वाॅर्नर को इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने वाले सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक माना जाता है। वाॅर्नर पिछले सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे। उन्होंने 12 मैचों में 692 रन ठोके थे।
ऐसी है पूरी टीम-
डेविड वॉर्नर(कप्तान), ऋद्धिमान साहा, विजय शंकर, टी. नटराजन, खलील अहमद, सिद्धार्थ कौल, श्रीवत्स गोस्वामी, शहबाज नदीम, संदीप शर्मा, राशिद खान, मोहम्मद नबी, मनीष पांडे, केन विलियम्स, जॉनी बेयरस्टो, बिली स्टानलेक, भुवनेश्वर कुमार, बासिल थम्पी, अभिषेक शर्मा, संजय यादव, अब्दुल समाद, फैबिएन एलन, संदीप बवानका, मिशेल मार्श, प्रियम गर्ग, विराट सिंह।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
