हिमालयन ओपन पैराग्लाइडिंग चैम्पियनशिप 11 से नवम्बर
युवा सेवा एवं खेल विभाग के निदेशक ज़े आर कटवाले ने रविवार को यहां यह जानकारी देते हुए कहा कि प्रतियोगिता का आयोजन एयरो क्लब ऑफ इंडिया के तकनीकी सहयोग से हिमाचल प्रदेश युवा सेवाएं एवं खेल तथा पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि पैराग्लाइडिंग पायलटों का पंजीकरण 2 नवम्बर से बीड़ स्थित एयरो स्पोर्ट्स सेंटर में आरंभ होगा। जिन पैराग्लाइडरों को 35 किलोमीटर क्रॉसकंट्री में दो बार भाग लेने, आपसी टक्कर को टालने का ज्ञान तथा ऑयल ट्रैफिक नियमों की जानकारी हो, केवल वही प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे। प्रतिभागियों के सहयोग से तकनीकी समितियों के अध्यक्ष इस प्रतियोगिता की विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं का निर्धारण करेंगे।
कटवाल ने कहा कि पहली बार नए पैराग्लाइडरों की श्रेणी भी प्रतियोगिता शामिल की गई है जिससे स्थानीय पायलटों को भी इसमें भाग लेने का अवसर मिलेगा। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग प्रतियोगिता के दौरान सुरक्षा एवं बचाव भी सुनिश्चित बनाएगा। विभाग पैराग्लाइडरों को बीड़ से बिलिंग के लिए नि:शुल्क परिवहन पास भी उपलब्ध करवाएगा।
उन्होंने कहा कि पायलट को ऑनलाइन आवेदन की सुविधा प्रदान की गई है तथा लागऑन कर वह कोई भी अन्य जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। एयरो क्लब ऑफ इंडिया के परामर्श पर युवा सेवाएं एवं खेल विभाग ने 30 अक्टूबर से पैराग्लाइडरों, भारतीय एवं विदेशों पायलटों को आमंत्रित करना आरंभ कर दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications