बढ़ सकते हैं विश्व कप जीतने के आसार : अफरीदी
कराची, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान की एकदिवसीय क्रिकेट टीम के कप्तान शाहिद अफरीदी ने कहा है कि उनकी टीम 2011 में भारतीय उपमहाद्वीप में होने वाले विश्व कप (50 ओवर) को जीतने की अपनी संभावना को मजबूत कर सकती है।
कप्तान ने अगले महीने संयुक्त अरब अमीरात में दक्षिण अफ्रीका के साथ खेली जाने वाली एकदिवसीय श्रृंखला को इस दिशा में महत्वपूर्ण करार दिया। अफरीदी के मुताबिक दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अच्छा खेलकर अपनी तैयारियों की शुरुआत की जा सकती है।
अफरीदी ने कहा, "विश्व कप में सफलता का मंत्र बिल्कुल आसान है। विश्व कप से पहले जितने मैच जीते जा सकते हैं, जीत लो। विश्व कप में आत्मविश्वास का बड़ा महत्व होता है और दक्षिण अफ्रीका जैसी टीम को हराकर ही आत्मविश्वास हासिल किया जा सकता है।"
पाकिस्तानी टीम दुबई में दक्षिण अफ्रीकी टीम के साथ दो ट्वेंटी-20 मैच खेलने के बाद पांच मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला खेलेगी। इस श्रृंखला के बाद दोनों टीमों के बीच दो टेस्ट मैच भी खेले जाने हैं।
इसके बाद पाकिस्तानी टीम को न्यूजीलैंड के साथ पूरी श्रृंखला खेलनी है। इस श्रृंखला में ट्वेंटी-20, एकदिवसीय और टेस्ट मैच खेले जाने हैं। अफरीदी को उम्मीद है कि उनके साथी दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड को पराजित करने में सफल रहेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications