Asian Games 2018: 16 साल के सौरभ चौधरी ने साधा सोने पर निशाना, भारत को मिला एक और गोल्ड
नई दिल्ली। इंडोनेशिया में हो रहे 18वें एशियन गेम्स में 16 साल के सौरभ चौधरी ने बता दिया कि प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती। 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में सौरभ ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया। क्वालिफाइंग राउंड के दौरान भारत के सौरभ चौधरी 10 मीटर एयर पिस्टल क्वालिफाइंग में 586 पॉइंट्स हासिल करके टॉप पोजिशन पर रहे थे।
10m air pistol: India's Saurabh Chaudhary wins gold medal, Abhishek Verma wins bronze medal #AsianGames2018 pic.twitter.com/AFxoRrYVOn
— ANI (@ANI) August 21, 2018
गौरतलब है कि एशियन गेम्स में भारत निशानेबाजी में अब तक तीन मेडल हासिल कर चुका था, यह भारत का चौथा मेडल है। एशियन गेम्स में दूसरे दिन भारत को दो मेडल मिले थे।निशानेबाज लक्ष्य ने सोमवार को पुरुषों की ट्रैप स्पर्धा के फाइनल में सिल्वर मेडल हासिल किया था। लक्ष्य ने दूसरा स्थान हासिल करते हुए मेडल अपने नाम किया था।
बता दें कि भारत के 16 साल के निशानेबाज सौरभ चौधरी ने जर्मनी के सुहल में आईएसएसएफ जूनियर विश्व कप में विश्व रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक जीता. सौरभ ने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में 243.7 अंक जुटाए थे।
इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भारत के लिए आठवां स्वर्ण पदक जीतने वाले सौरभ ने आठ खिलाड़ियों के फाइनल में 24 शॉट के बाद कोरिया के लिम होजिन (239.6) को 4.1 अंक से पछाड़ा था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
