Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

बेंगलुरू टेस्ट: सचिन और विजय का अर्धशतक

बेंगलुरू, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया के खिलाफ स्थानीय एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे टेस्ट श्रृंखला के दूसरे मैच के तीसरे दिन सोमवार को भारतीय टीम ने सचिन तेंदुलकर और मुरली विजय के नाबाद अर्धशतकों की बदौलत दो विकेट पर 152 रन बना लिए थे। सचिन 60 और विजय 50 रन बनाकर नाबाद थे।

दूसरे दिन के स्कोर दो विकेट पर 128 रन से आगे खेलते हुए सचिन और विजय ने तीसरे दिन पूरी सूझबूझ से पारी को आगे बढ़ाया। इस बीच सचिन ने अपने टेस्ट करियर का 58वां अर्धशतक लगाया। इसके बाद विजय ने अपने करियर का तीसरा अर्धशतक जड़ा।

वैसे दूसरे दिन भारतीय टीम ने वीरेंद्र सहवाग और राहुल द्रविड़ का विकेट जल्द ही खो दिया था। सहवाग 28 गेंदों पर 30 रन बनाकर आउट हुए जबकि द्रविड़ एक रन बनाकर जानसन का शिकार बन गए। इसके बाद सचिन ने विजय के साथ मिलकर पारी को संकट से उबारा। इस बीच मास्टर ब्लास्टर ने टेस्ट मैचों में अपने 14,000 रन भी पूरे किए। यह मुकाम हासिल करने वाले वह दुनिया इकलौते बल्लेबाज हैं।

श्रंखला में 0-1 से पीछे चल रही आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने पहली पारी में478 रन बनाए। मेहमान टीम की ओर से मार्कस नॉर्थ ने 128 रनों पारी खेली। मेहमान टीम की ओर से पहले दिन कप्तान रिकी पोंटिंग ने 77 और सलामी बल्लेबाज ने 57 रनों की पारी खेली थी। इनके अलावा साइमन कैटिच ने भी 43 रन बनाए थे।

भारत की ओर से हरभजन ने 148 रन खर्च करके चार और ओझा ने 120 रन देकर तीन विकेट चटकाए। इनके अलावा जहीर खान और सुरेश रैना ने एक-एक विकेट लिए। इस मैच में ईशांत शर्मा के स्थान पर टीम में शामिल किए गए शांताकुमारन श्रीसंत को कोई सफलता नहीं मिली। यह मुकाबला दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला का आखिरी मैच है। मोहाली में खेले गए पहले मैच में भारत ने आस्ट्रेलिया को एक विकेट से हरा दिया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:46 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+