IPL 2018: इस खिलाड़ी के लिए फाइनल जीतना चाहते हैं सुरेश रैना, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप
नई दिल्ली। आईपीएल का खेल रोमांच के लिए ही जाना जाता है। हर गेंद पर मैच का रुख बदलने वाले इस खेल में अगर इस सीजन की बात करें तो केकेआर, राजस्थान, चेन्नई और हैदराबाद ने लीग में बेहतर प्रदर्शन के कारण प्लेऑफ में अपनी जगह बनाई। प्लेऑफ का पहला मुकाबला चेन्नई औऱ हैदराबाद के बीच खेला गया जिसमें जीतकर चेन्नई की टीम फाइनल में अपनी जगह बनाने में सफल हो गई है, वहीं दूसरे मुकाबले में राजस्थान को हराकर केकेआर की टीम ने क्वालीफायर2 के लिए हैदराबाद के खिलाफ खेलने की अपनी दावेदारी भी तय कर ली है। शुक्रवार को केकआर और हैदराबाद के बीच मुकाबला खेला जाना है इस मैच में जो टीम जीतेगी वो रविवार को इस सीजन का फाइनल मुकाबला चेन्नई के साथ खेलेगी। इस सीजन की अगर बात करें तो दो साल का बैन झेलने के बाद आईपीएल में वापसी करने वाली चेन्नई के लिए यह सीजन बेहद खास रहा है। इस सीरीज में टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी शानदार लय में दिखाई दे रहे हैं। कई मुकाबले उन्होंने अपनी शानदार बल्लेबाजी की बदौलत टीम को जिताए हैं। इस आईपीएल सीरीज के फाइनल मुकाबले से पहले सुरेश रैना ने धोनी की तारीफ करते हुए कहा की वो इस सीजन का फाइनल मुकाबला धोनी के लिए जीतना चाहते हैं।
रैना ने कुछ इस तरह की तारीफः रैना ने कप्तान धोनी की तारीफ करते हुए कहा की जब चेन्नई की टीम फाइनल मुकाबले में पहुंची तो वो काफी इमोशनल हो गए थे। धोनी चेन्नई टीम की कापी केयर करते हैं। रैना ने कहा की 2008 से धोनी इस टीम का अहम हिस्सा हैं, मैं चाहता हूं की उन्हें फाइनल मुकाबला जिताकर उसका धोनी को इसका क्रेडिट दिलाऊं। उन्होंने अपना यह कमेंट चेन्नई की ऑफिशियल बेबसाइट पर भी पोस्ट किया। रैना ने कहा की धोनी टीम के लिए, क्रिकेट के लिए पूरी तरह से समर्पित हैं और कई बार लोग उनकी आलोचना करते हैं लेकिन हर बार धोनी अपने आलोचकों का जवाब देते हैं और खुद को बेस्ट साबित करते हैं। रैना ने अपनी इस बात में शेन वाटसन और अंबती रायडू की भी जमकर तारीफ की और कहा की ये दोनो खिलाड़ी इस टीम का अहम हिस्सा हैं। गोरतलब हो की चेन्नई का फाइनल मुकाबला शुक्रवार को केकेआर और हैदराबाद के बीच होने वाले मैच के विजेता से मुंबई के वानखेड़े में खेला जाएगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
