रसोई की बेची जाने वाली इन सामानों में चीनी मिट्टी के बर्तन, चाकू-छूरी, एलपीजी प्रणाली और सन से बने कपड़े शामिल हैं।
आयोजन समिति के एक अधिकारी ने बताया, "बिक्री के लिए रखे जाने वाले सामानों का इस्तेमाल रोजाना 36,000 लोगों के भोजन तैयार करने में किया गया है। हमें उम्मीद है कि इन्हें खरीदने के लिए काफी लोग आए आएंगे। ये सभी चीजें अंतर्राष्ट्रीय स्तर की हैं।"
आयोजन समिति को उम्मीद है होटल, रेस्टोरेंट, रसोइये, रसोई सामग्रियों का निर्माण करने वाले और भोजन से संबंधित उद्योग इन चीजों को खरीदने में रुचि दिखाएंगे।
इन चीजों को निरीक्षण के लिए 16 से 21 अक्टूबर के बीच अक्षरधाम मंदिर के समीप खेलगांव में रखा जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।