Asian Games 2018: कबड्डी में महिला टीम भी ईरान के हाथों हारी, सिल्वर से करना पड़ा संतोष
नई दिल्ली। भारत और ईरान के बीच शुक्रवार को एशियाई खेल 2018 में महिला कबड्डी टीम का फाइनल खेला गया। भारतीय महिलाएं गुरुवार को ईरान के हाथों भारतीय पुरुष कबड्डी टीम की हार का बदला लेने उतरी। लेकिन खुद महिला टीम भी ईरान का शिकार बनी।फाइनल में दोनों टीमों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली।ईरान 27-24 से आगे चल रहा था, आखिरी रेड, गजल आई हैं और वह पूरी तरह से समय गंवाती दिख रही थी।समय खत्म होने के साथ ही ईरान ने भारत को 27- 24 से हराकर पूरी तरह कबड्डी में भारत की बादशाहत को खत्म कर दी।
हालांकि कहा जा रहा है कि भारत को खराब अंपारिंग का खामियाजा भुगतना पड़ा। भारतीय टीम खराब और बेहद लचर अंपायरिंग का भी शिकार हुई। अंपायरों के गलत निर्णयों के कारण भारतीय टीम ने करीब 5 अंक गंवाए।
#AsianGames : Iran defeats India 27-24 in Women's Kabaddi finals. India will get the silver medal pic.twitter.com/CbqEVlkWv1
— ANI (@ANI) August 24, 2018
ईरान ने शानदार खेल दिखाते हुए भारत की बादशाहत छीन ली, लोगों को लग रहा थी कि भारत यह फाइनल जरूर अपने नाम कर लेगी। लेकिन ईरान की पुरूष टीम की जीत के बाद महिला टीम ने भी भारत को हरा दिया।
बता दें कि गुरुवार को एशियाई खेल में कबड्डी के इतिहास का सबसे बड़ा उलटफेर देखने को मिला। ईरान के हाथों भारत को 18-27 की शिकस्त का सामना करना पड़ा।
भारतीय महिला कबड्डी टीम गोल्ड मेडल की प्रबल दावेदार मानी जा रही थी। मौजूदा एशियाई खेलों में भारतीय महिला कबड्डी टीम का प्रदर्शन बेहतरीन रहा और वह अजेय रहने के साथ फाइनल में पहुंची।इससे पहले भारतीय महिला कबड्डी टीम ने मंगलवार को एशियाई खेल 2018 में जीत की हैट्रिक लगाई थी। भारत ने अपने तीसरे मैच में श्रीलंका को 38-12 से हराया था। हैट्रिक से पहले भारत ने अपने पहले मैच में जापान और फिर थाईलैंड को पटखनी दी थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
