आईपीएल : राजस्थान रॉयल्स की पारी लड़खड़ाई (ली-5)

By Staff

किंग्स इलेवन ने राजस्थान रॉयल्स के सामने जीत के लिए 140 रनों का लक्ष्य रखा है।

इससे पहले किंग्स इलेवन पंजाब टीम ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में कुमार संगकारा की नाबाद 60 और इरफान पठान 39 चमकीली पारियों की बदौलत 6 विकेट पर 139 रन बनाए।

इससे पूर्व टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दो शुरुआती विकेट गंवाने के बाद संघर्ष कर रही किंग्स इलेवन टीम के लिए युवराज के आउट होने से बड़ा झटका लगा। युवराज मात्र दो रन बनाने के बाद मुनाफ पटेल की गेंद पर कैच आउट हुए। जयवर्धने को उनके 10 रनों के निजी स्कोर पर पटेल ने ही कामरान के हाथों कैच करवाया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी किंग्स इलेवन टीम को पहला झटका उस समय लगा, जब शून्य के कुल योग पर करण गोयल (0) रवींद्र जडेजा द्वारा रन आउट कर दिए गए।

इसके बाद रवि बोपारा (11) और संगकारा ने पारी को संवारने की जिम्मेदारी अपने कंधों पर ले ली लेकिन 21 रन के कुल योग पर बोपारा भी चलते बने। बोपारा का विकेट कामरान खान ने लिया। वह मुनाफ पटेल के हाथों लपके गए। बोपारा ने अपनी 15 गेंदों की पारी में दो चौके लगाए। पीयूष चावला और विल्किन मोटा क्रमश: 6 और 1 रन बनाकर नाबाद रहे।

आईपीएल के दूसरे संस्करण का यह 15वां और दिन का दूसरा मैच है। रविवार को ही पोर्ट एलिजाबेथ में खेले गए पहले मुकाबले में दिल्ली डेयर डेविल्स टीम ने बैंगलोर रॉयल चैलेंजर्स को छह विकेट से पराजित कर दिया।

राजस्थान रॉयल्स टीम ने अब तक खेले गए तीन मुकाबलों से तीन अंक जुटाए हैं जबकि किंग्स इलेवन टीम मात्र दो अंक जुटा सकी है।

राजस्थान रॉयल्स को तीन मैचों में एक जीत और एक हार मिली है जबकि एक मैच रद्द कर दिया गया था। दूसरी ओर, किंग्स इलेवन ने अब तक खेले गए तीन मैचों में से दो में हार का सामना किया है जबकि एक में उसकी जीत हुई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Story first published: Sunday, April 26, 2009, 10:37 [IST]
Other articles published on Apr 26, 2009
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+