जोहांसबर्ग में 24 मई को आईपीएल का खिताबी मुकाबला
इस साल 18 अप्रैल से शुरू हो रहे इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का पहला मुकाबला पिछले बार के विजेता राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच केपटाउन के न्यूलैंड्स मैदान पर होगा।
टूर्नामेंट के अंतर्गत कुल 59 मैच खेले जाएंगे और इसका पहला सेमीफाइनल 22 मई को प्रिटोरिया में तथा दूसरा सेमीफाइनल 23 मई को जोहांसबर्ग में खेला जाएगा।
टूर्नामेंट के मैच कुल आठ शहरों में खेले जाएंगे। ये शहर हैं-केपटाउन, जोहांसबर्ग, डरबन, प्रिटोरिया, ईस्ट लंदन, किंबर्ले, बोएमफोंटेन और पोर्ट एलिजाबेथ।
डरबन के किंग्समीड मैदान पर सबसे अधिक 16 मैच खेले जाएंगे जबकि प्रिटोरिया के सेंचुरियन मैदान पर 12 मैच खेले जाने हैं। जोहांसबर्ग और केपटाउन में आठ-आठ मैच होंगे जबकि पोर्ट एलिजाबेथ में सात और ईस्ट लंदन में चार मैच होंगे। बोएमफोंटेन और किंबर्ले के हिस्से में दो-दो मैच आए हैं।
कुछ मैच भारतीयो समयानुसार शाम चार बजे से शुरू होंगे। ज्यादातर मैच भारतीय समयानुसार रात्रि आठ बजे से शुरू होंगे। इस टूर्नामेंट का सीधी प्रसारण सोनी के विभिन्न टीवी चैनलों पर किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications