Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

राष्ट्रमंडल खेल : महिला हॉकी में भारत की हार

पूल-ए में आस्ट्रेलिया की यह दूसरी जीत है जबकि भारतीय टीम की पहली हार। अपने पहले मैच में भारतीय महिलाओं को स्कॉटलैंड के खिलाफ अंक बांटने पर मजबूर होना पड़ा था।

बहरहाल, भारत के लिए रानी रामपाल ने 68वें मिनट में गोल किया जबकि आस्ट्रेलिया की ओर से शैली लिडेलो ने 12वें और मेगान रिवर्स ने 60वें मिनट में गोल किया।

इससे पहले इंग्लैंड की महिला हॉकी टीम ने पूल-बी के मुकाबले में कनाडा को 4-1 से पराजित कर दिया।

कनाडा ने पेनाल्टी कार्नर के माध्यम से खाता खोला था लेकिन उसके बाद वह एक भी गोल नहीं कर सका। कनाडा के लिए एकमात्र गोल डायना रोमर ने किया।

इसके बाद इंग्लैंड ने शानदार वापसी करते हुए जीत हासिल की। इंग्लैंड के लिए केट वॉल्श और एलेक्स डैनसन ने दो-दो गोल किए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:46 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+