फीफा विश्व कप : पुर्तगाल-आइवरी कोस्ट मैच शुरू
इस मैच को जीतकर दोनों में से किसी एक टीम को संभवत: ब्राजील की टीम के साथ अंतिम-16 दौर में पहुंचने का मौका मिलेगा। पांच बार की चैम्पियन ब्राजीली टीम को इसी ग्रुप में रखा गया है और उसका दूसरे दौर में पहुंचना तय माना जा रहा है।
आइवरी कोस्ट टीम की कमान दुनिया के बेहतरीन फारवर्ड खिलाड़ियों में एक माने जाने वाले दिदिर द्रोगबा के हाथों में हैं लेकिन उन्हें अंतिम-11 में शामिल नहीं किया गया है। द्रोगबा के हाथ में चोट है और यही कारण है कि उन्हें मैच के उत्तरार्ध में मैदान में उतारा जा सकता है। द्रोगबा को विशेष सुरक्षा कवच हाथ में लगाकर मैदान में उतरने की अनुमति दी गई है।
द्रोगबा की गैरमौजूदगी में आइवरी कोस्ट टीम की कमान टूरे कोलो को सौंपी गई है। दूसरी ओर, पुर्तगाल की टीम ने इस मैच के लिए ब्राजील में जन्मे डेको और लीडसन को आक्रमण पंक्ति में रोनाल्डो का साथ देने की जिम्मेदारी दी है।
ऐसे में जबकि अर्जेटीना के लियोनेल मेस्सी अपने पहले ही मैच में नाइजीरिया के खिलाफ अपनी प्रतिभा की शानदार झलक दिखा चुके हैं, अब सभी फुटबाल प्रेमियों की नजर रोनाल्डो पर टिकी है। पुर्तगाल की इस विश्व कप में सफलता काफी हद तक रोनाल्डो के अलावा डेको और रिकाडरे कारवाल्हो पर निर्भर है।
यह मैच आइवरी कोस्ट टीम के कोच स्वान गोरान एरिक्सन के लिए भी काफी महत्वपूर्ण है। इग्लैंड को 2002 और 2006 में अंतिम-8 दौर में पहुंचाने वाले एरिक्सन को दुनिया के सबसे कामयाब कोचों में एक माना जाता है और आइवरी कोस्ट टीम के साथ इस बार उनकी प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications