अजलान शाह हॉकी : तीसरे स्थान पर रहा आस्ट्रेलिया
इस वर्ष मार्च में जर्मनी को हराकर विश्व खिताब जीतने वाली आस्ट्रेलियाई टीम ने तीसरे और चौथे स्थान के लिए हुए प्ले-ऑफ मुकाबले में मेजबान मलेशिया को 5-3 से पराजित किया।
भारत और दक्षिण कोरिया की टीमों को संयुक्त रूप से विजेता घोषित किया गया। भारत ने पांचवीं बार इस खिताब पर कब्जा किया है। उसने 2009 में भी यहां खिताबी जीत हासिल की थी।
सात टीमों की इस प्रतियोगिता में भारतीय टीम ने छह मैचों से सर्वाधिक 13 अंक जुटाए। फाइनल मैच बारिश के कारण धुल गया। खराब मौसम के कारण सिर्फ छह मिनट का खेल संभव हो सका। कोरिया की टीम ने छह मैचों से 11 अंक लेकर फाइनल में पहुंचने का श्रेय हासिल किया था।
आस्ट्रेलिया ने भी छह मैचों से 11 अंक हासिल किए थे लेकिन वह फाइनल में नहीं पहुंच सकी थी। इसी तरह मेजबान टीम ने भी छह मैचों से 11 अंक जुटाए थे लेकिन टूर्नामेंट के फॉरमेट के आधार पर शीर्ष दो टीमों को ही फाइनल में पहुंचना था।
पाकिस्तान की टीम ने छह मैचों से आठ अंक जुटाए और वह पांचवें स्थान पर रही जबकि चीन ने छह मैचों से चार अंकों के साथ छठा स्थान हासिल किया। मिस्र की टीम एक भी मैच नहीं जीत सकी। वह आखिरी स्थान पर रही।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications